LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 13 जून 2025: भारत ने ईरान हमले पर जताई चिंता, कूटनीतिक से समस्याएं सुलझाने के लिए कहा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार आज की बड़ी खबर एअर विमान हादसे से जुड़ी है। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद पीएम मोदी आज क्रैश साइट पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पीएम ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद पीएम ने एयरपोर्ट पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रेलवे ने हादसे के बाद लोगों की सुविधा के लिए दो सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन करने का फैसला किया है। उधर एनएसजी ने एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 का ब्लैक बॉक्स हासिल कर लिया है। अब इसकी जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। प्लेन हादसे और देशभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

ईरान और इजराइल तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्रालय से कश्मीरी छात्रों को लेकर अनुरोध किया है। सीएम ने कहा विदेश मंत्रालय ईरान में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
पुलिस ने 2 शराब तस्करों को अरेस्ट कर उनके पास से 10 लाख रुपये के कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों तस्कर शराब की बिहार में डिलीवरी करने जा रहे थे।
अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी के खिलाफ बार-बार याचिका दायर करने पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि किसे सुरक्षा मिलनी चाहिए और कैसी सुरक्षा मिलनी चाहिए, यह देखना कोर्ट का काम नहीं है। यह काम सरकार का है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथो से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की।

इजराइल और ईरान के बीच तनाव को देखते हुए कतर, अमीरात जैसी कई एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के कई शहरों में उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस बीच भारत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और कूटनीतिक चैनल के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए शिमला के आईजीएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तबीयत खराब होने पर कल भी दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उन्हें छु्ट्टी दे दी गई थी।

कांग्रेस विधायक और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, यह बहुत दुखद हादसा है। देश के इतिहास में यह एक बहुत बड़ी घटना घटी है। देश और विदेश के बहुत से लोग इस जहाज में सवार थे। मैं यही कहना चाहूंगा कि भगवान उन सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दे। पूरा देश जानना चाहता है कि यह हादसा कैसे हुआ? जल्द से जल्द इसका खुलासा होना चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि सरकार घायलों का ध्यान रखे, उनका इलाज करे और परिवारों की मदद करे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज 46 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इजराइली हमले के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों को चेतावनी जारी की है। दूतावास ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा है।
इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद भारत के इजराइल स्थित दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
द्रास में भारतीय सेना ने टोलोलिंग एक्सपीडिशन के साथ ऑपरेशन विजय की 26वीं वर्षगांठ मनाई।

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप गुरुवार देर रात को आया था। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News