Entertainment News LIVE: काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ की रिलीज को दो दिन का वक्त हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है लेकिन, दूसरे दिन इसकी कमाई में रफ्तार दर्ज की गई है। ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन बंपर कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, काजोल की फिल्म ‘मां’ ने दूसरे दिन 5.65 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि पहले दिन के मुकाबले अधिक है। वहीं, अगर इसकी पहले दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने फर्स्ट डे 4.65 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.30 करोड़ हो चुका है।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘कनप्पा’ ने बाजी मार ली है। इसका दो दिनों में कलेक्शन कजोल की हॉरर फिल्म से कहीं ज्यादा है। ‘कनप्पा’ की शुरुआत भी शानदार रही थी। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 9.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की, जिसमें तेलुगु में सबसे ज्यादा कलेक्शन 8.25 करोड़ रहा। दूसरे नंबर पर हिंदी में 0.65 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, अब इसकी दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है, जो कि पहले दिन के मुकाबले कम है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया है, जो काजोल की फिल्म ‘मां’ से ज्यादा है। ‘कनप्पा’ की दो दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसकी कुल कमाई का आंकड़ा 16.35 करोड़ तक पहुंच गया है।
काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ की रिलीज को दो दिन का वक्त हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है लेकिन, दूसरे दिन इसकी कमाई में रफ्तार दर्ज की गई है। ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन बंपर कमाई की है। सैकनिल्क के अनुसार, काजोल की फिल्म ‘मां’ ने दूसरे दिन 5.65 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि पहले दिन के मुकाबले अधिक है। वहीं, अगर इसकी पहले दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने फर्स्ट डे 4.65 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.30 करोड़ हो चुका है।