Breaking News in Hindi: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
| आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 27 फरवरी 2025 |
महाकुंभ खत्म हो गया है. 66 करोड़ लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. प्रयागराज में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कुंभ के बाद की गतिविधियों में भाग लेंगे और सफाई कर्मियों से संवाद करेंगे. इधर गुरुवार को दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है. सत्र में सीएजी रिपोर्ट और अन्य विधायी मामलों पर चर्चा होगी. यूरोपीयन यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत दौरे पर आएंगीं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीएस मंथन के 50वें वर्षगांठ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी.आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अरुणाचल दौरा आज है. एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) 27 फरवरी को विज्ञान भवन में प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा. उधर चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में मैच होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हैं.
श्रीलंका में जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे.
तमिलनाडु श्रीलंका में जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है, और वे आज चेन्नई पहुंचे.
#WATCH | Tamil Nadu | 27 India fishermen who were jailed in Sri Lanka were released, and today they arrive in Chennai
Visuals from Chennai airport pic.twitter.com/OzpRaUr1aT
— ANI (@ANI) February 27, 2025
अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में जहानाबाद शिक्षिका निलंबित
– केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद में तैनात प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षिका दीपाली पर आखिरकार गाज गिर ही गई. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने जहानाबाद जिले में अपनी पोस्टिंग को लेकर बिहार और राज्य के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद की टीचर सस्पेंड दीपाली पर इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक कथित वीडियो सामने आया. जिसमें उन्हें अपनी नई पोस्टिंग जहानाबाद के लिए बिहार और राज्य के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया था.
– इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजरों ने आक्रोश भी जाहिर किया था. सारण जिले में करना होगा रिपोर्ट केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली, 1965 के नियम 10 के प्रावधानों के अनुसार, केवीएस, जहानाबाद में तैनात प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षक दीपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. वह सारण जिले के केवीएस, मशरख को रिपोर्ट करेंगी.’ इस संबंध में जहानाबाद जिला प्रशासन ने एक बयान भी जारी किया.
सम्भल शाही जामा मस्जिद की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
– सम्भल की शाही जामा मस्जिद की याचिका पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई पुताई और मेंटेनेंस की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुबह 10 बजे सुनवाई होगी, मस्जिद कमेटी ने कहा है कि हर साल रमजान से पहले रंगाई पुताई और मेंटेनेंस का काम होता रहा है, मस्जिद कमेटी ने एएसआई को पत्र भेजकर रंगाई पुताई किए जाने की मांग की है, कमेटी के मुताबिक अभी तक एएसआई की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के चलते हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
बिहार में बदल गई पावर पॉलिटिक्स, नीतीश कैबिनेट में 7 नए चेहरे; सभी बीजेपी के; किस करवट लेगी राजनीति?
– नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 7 नए चेहरों को शामिल किया है. खास बात यह रही कि ये सभी नए मंत्री बीजेपी के हैं. यह विस्तार पिछले एक साल से लंबित था जिसे आखिरकार बीजेपी अध्यक्ष जेपी. नड्डा और नीतीश कुमार की बैठक के बाद अंतिम रूप दिया गया. माना जा रहा है कि यह विस्तार बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम बड़ा राजनीतिक कदम है. पूरी खबर पढ़ें
Live Hindi News: आज की ताजा खबर
– महाकुंभ खत्म हो गया है. 66 करोड़ लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. प्रयागराज में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कुंभ के बाद की गतिविधियों में भाग लेंगे और सफाई कर्मियों से संवाद करेंगे. इधर गुरुवार को दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है. सत्र में सीएजी रिपोर्ट और अन्य विधायी मामलों पर चर्चा होगी.
– यूरोपीयन यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत दौरे पर आएंगीं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीएस मंथन के 50वें वर्षगांठ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी.आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अरुणाचल दौरा आज है.
– एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया विज्ञान भवन में प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा. उधर चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में मैच होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.