Live: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से.. इधर सरकार से बातचीत को तैयार किसान; एक क्लिक पर पढ़ें आज की सभी खबर – Zee News Hindi

Live News Updates: महाराष्ट्र में नए विधायकों को शपथ लेने के लिए शनिवार से तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान नेताओं की तरफ से सरकार पर बातचीत शुरू करने का दबाव है. पीएम मोदी BAPS कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव को संबोधित करेंगे. आज की सभी बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.. 
Trending Photos
7 दिसंबर 2024 | देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए ब्लॉग |
महाराष्ट्र में अब नई सरकार रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ रही है. लेकिन अभी भी गृह विभाग को लेकर उठापटक बरकरार है. इसी बीच 288 नए विधायकों को शपथ लेने के लिए शनिवार से तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जा चुके हैं. उधर किसान नेताओं की तरफ से सरकार पर बातचीत शुरू करने का दबाव है. अब गेंद सरकार के पाले में है. पीएम मोदी BAPS कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव को संबोधित करेंगे. बिहार के पटना में बीपीएससी छात्रों का धरना तो खत्म है लेकिन उनकी मांगें बरकरार हैं. संभल पर भी निगाहें बनी रहेंगी. आप इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए.. 

तीन दिनों तक चलेगा महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र
– महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. वह सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक पराग अलवानी ने कहा कि सत्र का माहौल काफी अच्छा होने वाला है. क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ने पहली बार किसी गठबंधन को इतना बड़ा बहुमत दिया है. आज सभी विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.
– विधायकों में बहुत उत्साह होगा. क्योंकि, कई विधायक दोबारा चुन कर आए हैं और कुछ इस बार नए चेहरे भी नजर आएंगे. मुझे लगता है कि विपक्षी पार्टियों के विधायक अच्छे कामों के लिए सहयोग करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि महायुति को जनता ने अच्छा बहुमत दिया है. हमारी सरकार बनी है. गृह विभाग किसके पास रहेगा. यह तो पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे. मैं बस यह कहना चाहता हूं कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं, वह खुश हैं.
28 नए नवोदय विद्यालय खोलेगी केंद्र सरकार
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत देश के वंचित जिलों में 28 नवोदय विद्यालय (एनवी) स्थापित करने को मंजूरी दे दी है. इससे 15,680 छात्रों को फायदा होगा. पीएम मोदी ने इस योजना की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में हमारी सरकार ने देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है. इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का बड़े दायरे में विस्तार होगा.
शिवसेना विधायक बोले- शिंदे गठबंधन के बारे में जो फैसला लेंगे हम साथ हैं 
– महाराष्ट्र की नई सरकार का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र सोमवार तक चलेगा, इसमें विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक उदय सामंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि नव निर्वाचित विधायकों का आज विधान भवन में शपथ समारोह है. तीन दिन का यह अधिवेशन है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होने की उम्मीद है. इस अधिवेशन में चुनकर आए 288 विधायकों का शपथ समारोह है.
Live Breaking News: लाइव ब्लॉग 7 दिसंबर 2024
महाराष्ट्र में अब नई सरकार रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ रही है. लेकिन अभी भी गृह विभाग को लेकर उठापटक बरकरार है. इसी बीच 288 नए विधायकों को शपथ लेने के लिए शनिवार से तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जा चुके हैं. उधर किसान नेताओं की तरफ से सरकार पर बातचीत शुरू करने का दबाव है. अब गेंद सरकार के पाले में है. पीएम मोदी BAPS कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव को संबोधित करेंगे. बिहार के पटना में बीपीएससी छात्रों का धरना तो खत्म है लेकिन उनकी मांगें बरकरार हैं. संभल पर भी निगाहें बनी रहेंगी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News