LIVE मैच में अनहोनी! खिलाड़ी के सिर पर गेंद लगते ही मैदान में मचा हड़कंप, फौरन ले जाना पड़ा अस्पताल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Zimbabwe Womens Player Admitted Hospital: क्रिकेट का खेल कई बार काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है. न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज चल रही है. इसी बीच दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे टीम को तगड़ा झटका लगा. उनकी सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु मैच के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गईं. उन्हें सिर पर गेंद लगी, जिससे मैदान पर हड़कंप मच गया. इसके बाद उन्हें मेडिकल टीम द्वारा फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा.
जिम्बाब्वे की महिला टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है. उनके बीच टी20 सीरीज का समापन हो गया है और हाल ही में वनडे श्रृंखला की शुरुआत हुई थी. दूसरे वनडे मैच का आयोजन ड्यूनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल ग्राउंड में हुआ, जहां न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की महिला टीमें आमने-सामने थीं. इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की.
उनकी सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु को चोट आई. तेज गेंदबाज ब्री एलिंग की तेज बाउंसर सीधे केलिस के सिर पर लग गई. उस समय वो 12 रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं. गेंद सिर पर लगते ही वह मैदान पर गिर गईं. मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर आई और उन्हें चेक किया. उन्हें अस्पताल भेजा गया.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
जिम्बाब्वे की कोच केट इब्राहिम ने केलिस नधलोवु की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि चोट के बाद सिर का स्कैन कराया गया और केलिस की हालत ठीक है. हालांकि, अभी स्कैन के पूरे नतीजे सामने नहीं आए हैं. आपको बता दें कि केलिस के बाहर होने के बाद टेंडाई मकुशा को सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतारा गया.
दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने मात्र 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान एमिलिया केर को 7 विकेट झटकने और 45 रन की शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया ने ये 5 चुनौतियां की पार, तो न्यूजीलैंड की पक्की है हार! फिर जीतेंगे T20 World Cup का खिताब?

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News