LIVE: यूट्यूब में अपने कुक दिलीप के साथ मशहूर होने के बाद अब फराह ने किया नए शो का ऐलान – Jansatta

Entertainment News LIVE: फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने 2024 में कंटेंट क्रिएटिंग शुरू की और अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग शो की सफलता के बाद, फराह ने अपने अगले यूट्यूब शो “आंटी किसको बोला?” की घोषणा की है। सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधारा’ से शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें उनका रौद्र रूप देखने के लिए मिल रहा है। ये बहुचर्चित फिल्मों में से एक रही है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर में देखने के लिए मिल रहा है कि शिल्पा काली माता के जैसे जीभ निकाले अग्नि कुंड के आगे बैठी दिख रही हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। आखिरी बार उन्हें ‘बिग बॉस’ में देखा गया था और इस शो से लौटने के बाद ये उनका पहला प्रोजेक्ट है।
गणेश चतुर्थी 2025 की बॉलीवुड में जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली है। सेलेब्स ने बप्पा का घर पर धूम-धाम से स्वागत किया। सलमान खान से लेकर हेमा मालिनी, सारा अली खान तक ढेरों सेलेब्स के घर पर बप्पा विराजमान हुए। सलमान ने पूरे परिवार के साथ बप्पा की पूजा अर्चना की। इस लिस्ट में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, सारा अली खान, हेमा मालिनी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, जैकलीन और अवनीत कौर को लालबागचा राजा के दर्शन करके मंदिर से बाहर आते हुए देखा गया। पूरी मुंबई में भक्तिमय माहौल है। लोग गणपति बप्पा के वेलकम में बिजी हैं।
इसके साथ ही जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘NTRXNeel’ को लेकर चर्चा में हैं। वरिंदर चावला की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि साउथ एक्टर जल्द ही इस फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू की जाएगी। ऐसे में फैंस जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधारा’ से शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें उनका रौद्र रूप देखने के लिए मिल रहा है। ये बहुचर्चित फिल्मों में से एक रही है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर में देखने के लिए मिल रहा है कि शिल्पा काली माता के जैसे जीभ निकाले अग्नि कुंड के आगे बैठी दिख रही हैं। देखिए लुक…

https://www.instagram.com/p/DN5EaJAE0ii/

जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘NTRXNeel’ को लेकर चर्चा में हैं। वरिंदर चावला की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि साउथ एक्टर जल्द ही इस फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू की जाएगी। ऐसे में फैंस जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।

https://www.instagram.com/p/DN2yA88WPoI/?igsh=enZtdDRlOWFibTk5&img_index=2

गणेश चतुर्थी के मौके पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के घर बप्पा पधारे। अभिनेत्री ने उनका धूमधाम से वेलकम किया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजस्वी को बप्पा का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DN2lqlOZInY/?igsh=aHk1Yzk4MDE0ZTZh

गणेश चतुर्थी के मौके पर जैकलीन और अवनीत कौर को साथ में स्पॉट किया गया। इस खास मौके पर दोनों ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DN3WhiXWCC2/?igsh=aXdkb2hrNjcxeXlt

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। गणेश चतुर्थी के मौके पर सारा नन्हे बप्पा के साथ दिखीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

https://www.instagram.com/p/DN3YT0g5BRG/?igsh=YTZycnkwZWN0eWRk&img_index=4

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की। इस खास अवसर पर हेमा मालिनी का ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला। गणेश चतुर्थी के मौके पर हेमा मालिनी के घर भी बप्पा पधारे।

https://www.instagram.com/reel/DN25p9K5MlZ/?igsh=MTNrY2Ftb201cXR0bA%3D%3D

जैकलीन फर्नांडीज के घर पर भी गणेश चुतर्थी मनाई गई और बप्पा विराजमान हुए। इसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री को ट्रेडिशनल लुक साड़ी में देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

https://www.instagram.com/p/DN3Ivs_2lzu/?img_index=5&igsh=NzBsZzBhazBuY3Nh

इस गणेश चतुर्थी 2025 को सलमान खान ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज भी सामने आई है, जिसमें उन्हें मां, पिता, बहन, बहनोई और भाईयों के साथ गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DN3kCVj5HZL/?img_index=1&igsh=N2xrbjN6Y2dsYm9u

गणेश चतुर्थी 2025 की बॉलीवुड में जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली है। सेलेब्स ने बप्पा का घर पर धूम-धाम से स्वागत किया। सलमान खान से लेकर हेमा मालिनी, सारा अली खान तक ढेरों सेलेब्स के घर पर बप्पा विराजमान हुए। सलमान ने पूरे परिवार के साथ बप्पा की पूजा अर्चना की। इस लिस्ट में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, सारा अली खान, हेमा मालिनी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, जैकलीन और अवनीत कौर को लालबागचा राजा के दर्शन करके मंदिर से बाहर आते हुए देखा गया। पूरी मुंबई में भक्तिमय माहौल है। लोग गणपति बप्पा के वेलकम में बिजी हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News