Feedback
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह और विपक्षी सांसद प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे हैं. इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में जुटे थे. रेस्टोरेंट जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर दूर है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है. वहां BNSS की धारा 163 लागू है.
दिल्ली पुलिस विपक्षी सांसदों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है. पुलिस की रणनीति फिलहाल वेट एंड वॉच की है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर सांसद जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर बढ़े तो उन्हें रोका जाएगा. पुलिसकर्मियों को सांसदों को रोकने और हिरासत में लेने की प्रक्रिया के बारे में पहले ही समझा दिया गया है.
जंतर-मंतर पर मचे सियासी घमासान की हर अपडेट सबसे पहले आपको यहीं मिलेगी. राहुल गांधी समेत विपक्ष के बड़े नेताओं के प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की खबर, हर हलचल और हर बड़ा अपडेट पढ़ते रहें सिर्फ आजतक पर. यहां जुड़े रहें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू