click this icon for latest updates
Breaking News Today 17 April LIVE Updates: लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है. विपक्षी सांसदों के भाषण के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष को ट्रिपल तलाक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… हर मुद्दे पर घेरा. शाह ने राहुल गांधी को सदन में बोलने के लिए अपनी बहन से सीख लेने की भी सलाह दे डाली. अब 3 संविधान संशोधन बिलों पर कुछ देर में वोटिंग होनी है.
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान संशोधन बिलों को राष्ट्रविरोधी बताया. उन्होंने कहा कि इन बिलों को पास नहीं होने देंगे. राहुल ने सरकार से कहा, “आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है. आपकी पॉवर कम होती जा रही है. इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे. पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा.”
वहीं, राहुल के भाषण से पहले पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों से अपने घर की मां, बहन और बेटी का ध्यान रखते हुए अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनकर इन बिलों के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की थी.
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
Constitution (131st Amendment) Amendment Bill gets 278 ayes and 211 noes; 489 voted in Lok Sabha pic.twitter.com/eMdZ4LKTyo
— ANI (@ANI) April 17, 2026
संविधान संशोधन बिलों पर लोकसभा में वोटिंग का रिजल्ट.
"संतुलित, समावेशी और व्यवहारिक लोकतांत्रिक ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी संविधान ने सरकार को दी है. अभी ये जिम्मेदारी नरेन्द्र मोदी सरकार की है.
संघीय संतुलन बनाए रखना, लोक सभा में जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलना और राज्यों की शक्तियों के बीच संतुलन बनाना…ये परिसीमन के… pic.twitter.com/p8ATCqZQIn
— SansadTV (@sansad_tv) April 17, 2026
संविधान संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में वोटिंग जारी.
लोकसभा में अमित शाह का भाषण खत्म. अब कानून व न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान संशोधन विधेयक पर वोटिंग शुरू करने की अपील की.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
LIVE: लोकसभा में गिर सकता है संविधान संशोधन बिल, अब तक पक्ष में मिले 278 वोट, 211 ने दबाया NO का बटन
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिये दोहरी नागरिकता से जुड़ा क्या है मामला जिसमें हाईकोर्ट ने दिये जांच के आदेश
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार, जानिये IMD का लेटेस्ट अपडेट
क्या 33% महिला आरक्षण लागू होने से घट जाएंगी पुरुष सांसदों की संख्या? दूर कर लें सारा कंफ्यूजन
विदेश से फंडिंग ले सकेंगे धीरेंद्र शास्त्री और क्रिकेटर शिखर धवन, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.