—विज्ञापन—
Aaj Ki Breaking News: आज 29 अगस्त दिन शुक्रवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे की रिपोर्ट जारी हो गई है, जिसमें पूछा गया था कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो किसकी सरकार बनेगी? इस बीच खबर आई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर 2025 को UN महासभा को संबोधित करेंगे। पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) को आज 11 साल पूरे हो गए हैं।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा शुरू हो गई है। वे आज और कल 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जापान के बाद वे 31 अगस्त को चीन जाएंगे, जहां एक अगस्त को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात होगी। वहीं बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा जारी है, जिसमें आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कर्नाटक CM सिद्धारमैया शिरकत करेंगे। आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) हड़पने से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में अहम फैसला आ सकता है।
इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों और घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
मनोज जरांगे पाटिल के मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में चल रही आंदोलन को एक दिन के लिए और इजाजत दी गई है। कल भी आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।
दिल्ली से श्रीनगर आ रहे स्पाइसजेट के विमान में हवा का दबाव कम होने के कारण बीच हवा में आपात स्थिति उत्पन्न हो गई और उसी विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
पूर्वी दिल्ली के मांडवाली गांव मै मकान की दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए हैं। बता दें, बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे, तभी अचानक घर की दीवार गिरने से हादसा हो गया।
मंडावली इलाके में ये मकान जजर्र हालत में था। तभी वहां गली से तीन बच्चे गुजर रहे थे, तभी दीवार गिर गई। मलबे के नीचे से बच्चों को निकाला गया और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
मराठा आरक्षण आंदोलन पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए मराठ समाज को 10 फीसदी आरक्षण दिया। कुनबे की गिनती के लिए शिंदे समिति की स्थापना की। देवेंद्र फडणवीस ने जो आरक्षण दिया था, वह सुप्रीम कोर्ट में टिका नहीं। आज जो हम पर हमलावर हो रहे हैं, वो मराठा आरक्षण सुप्रीम कोर्ट में टिकवा नहीं सके। मराठा समाज के लिए जो योग्य है, वह पूरा करने की कोशिश है।
मुंबई में भारी संख्या में मराठा आंदोलनकारी CST रेलवे स्टेशन पर जमा हुए हैं। CST रेलवे स्टेशन पर मराठाओं की भारी भीड़ है। GRP कमिश्नर ने CST रेलवे स्टेशन पर मोर्चा संभाल लिया है। रेल प्रशासन भी क्राउड मैनेजमेंट करने की कोशिश कर रहा है। मराठा आंदोलन ने राज्य सरकार के साथ-साथ रेल प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है।
रेल सेवा बाधित न हो, इसको लेकर रेलवे पुलिस और जीआरपी की कोशिश जारी है। CST रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अगर सीएसटी रेलवे स्टेशन पर मराठाओं की भीड़ कम नहीं हुई तो यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शाम के समय लोग दफ्तर से छूटकर घर जाते हैं और इस दौरान लोगों की भारी भीड़ होती है।
बिहार चुनाव से पहले NIA को बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार के मुजफ्फरपुर के AK-47 मामले का मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मंजूर खान उर्फ बाबू भाई है। मंजूर पर आरोप है कि वह बिहार में AK-47 जैसी खतरनाक राइफल और दूसरे हथियारों की सप्लाई कराने की साजिश में शामिल था। वह हथियारों की सप्लाई नागालैंड से बिहार तक करता था।
प्रधानमंत्री मोदी की मां पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर सियासत गरमाई हुई है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की और राहुल गांधी पर भड़ास निकाली। गुवाहाटी में रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। क्या कांग्रेस को यह सब करके जनादेश मिल जाएगा?
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने NCR और आस-पास के 8 जिलों में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध के दायरे में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली और मुजफ्फरनगर जिले आएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते हुए यह कदम उठाया है।
प्रधानमंत्री मोदी जापान की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने भारत और जापान के जॉइंट समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और जापान सबसे अहम साझेदार हैं। पिछले 11 साल में भारत में कई बदलाव आए हैं और आने वाले कुछ साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, क्योंकि भारत की नीतियों में पारदर्शिता है।
सुप्रीम कोर्ट को आज 2 नए जज मिल गए हैं, जिन्हें शपथ दिलाई गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपुल पंचोली को सुप्रीम कोर्ट में तैनात किया गया है, जिन्हें CJI शपथ दिलाएंगे।
दिल्ली की तुलना में शिकागो में अपराध दर लगभग 15 गुना ज्यादा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकागो का मर्डर रेट नई दिल्ली की तुलना में लगभग 15 गुना ज्यादा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिकागो में हत्याओं की संख्या Los Angleles और New York City की तुलना में भी काफी अधिक है।
हरियाणा के पंचकूला में देर रात से सुबह तक हुई इस सीजन की सबसे भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।पंचकूला के खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया है। नदी में आई बाढ़ और उफान के कारण टांगरी नदी पर बने पुल का हिस्सा बहा। प्रशासन ने एहतियातन पुल के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुल के आस-पास जाने से प्रतिबंधित कर दिया है।
संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे संभल पर पुलिस की नजर है और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि 24 नवंबर 2022 को संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया था, जिसने बीते दिन अपनी जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी।
दिल्ली के द्वारका में साइबर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल एडमिशन फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके ठिकाने से 1 करोड़ 34 लाख 66 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही 31 शिकायतें दर्ज हैं।
गिरोह लोगों को नामी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में मैनेजमेंट कोटा के नाम पर एडमिशन दिलाने का झांसा देता था। शिकायतकर्ता, दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि उनसे 2.3 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को इंदिरापुरम, गाजियाबाद से दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कुशाग्र श्रीवास्तव (35) और चिन्मया सिन्हा (32) के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी जापान की यात्रा पर हैं और वे टोक्यो पहुंच गए हैं, जहां आज कई बैठकों के बाद उनकी जापान के प्रधानमंत्री इशिबा से वार्ता प्रस्तावित है। वे भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मिलेंगे। करीब 54 हजार भारतीय इस वक्त जापान में रहते हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों का 15वां India-Japan Summit भी होगा, जिसमें आज दोनों पक्ष संयुक्त बयान और 2035 Vision Statement जारी करेंगे।
#watch | Prime Minister Narendra Modi arrives in Tokyo, Japan. He is on a two-day visit to Japan at the invitation of Japanese PM Shigeru Ishiba to participate in the 15th India-Japan Annual Summit.(Source: DD News) pic.twitter.com/GF1JvX9mJf
— ANI (@ANI) August 29, 2025
#watch | Prime Minister Narendra Modi arrives in Tokyo, Japan. He is on a two-day visit to Japan at the invitation of Japanese PM Shigeru Ishiba to participate in the 15th India-Japan Annual Summit.(Source: DD News) pic.twitter.com/GF1JvX9mJf
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप आजकल टैरिफ को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने का प्रयास वे कर रहे हैं। इसलिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से उनकी बातचीत चल रही है। इन दोनों मुद्दों के बीच उनके द्वारा UN महासभा को संबोधित किए जाने की खबर आई है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in