—विज्ञापन—
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए CRPF मॉक ड्रिल करके सेफ्टी प्रोटोकॉल चेक कर रही है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार संबंध तोड़ दिए हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है। उधर, आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी जैन संत आचार्य विद्यानंद जी महाराज के जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा आपातकाल लागू होने की 50वीं बरसी पर आज दिल्ली विधानसभा के परिसर में विशेष संगोष्ठी होगी। दूसरी ओर, बिहार के मुख्यमंत्री आज नीतीश कुमार आज पटना के बापू सभागार में 21391 कॉस्टेबल को नियुक्ति पत्र देंगे। वहीं देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई 3 दिन के लिए महाराष्ट्र के नागपुर जिले के दौरे पर हैं। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की खबरों से जुड़े ताजा और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तराखंड में मौसम काफी खराब है। भारी बारिश से हालात खराब हैं। भारी बारिश से पहाड़ दरकने के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रास्ता बंद हो गया है। वहीं रास्ता बंद होने से दोनों तरफ यात्री फंस गए हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब के लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा आज शपथ ग्रहण करेंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के दफ्तर में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहेंगे। उपचुनाव में कांग्रेस के भारत भूषण आशु को हराकर अरोड़ा विधायक बने हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के बयानों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें आड़े हाथों लिया। ट्रंप ने कहा कि जब जीते ही नहीं हो तो क्यों दावा करते हैं कि इजरायल से जंग जीत गए हैं। अमेरिका ने जान बचाई, वरना इजरायल वाले मार देते, लेकिन धन्यवाद करने की बजाय विरोधी बयान देते हैं। कोशिश थी कि पुनर्निमाण में ईरान की मदद करूं, कुछ अनुदान दूं, कुछ प्रतिबंध हटा लूं, लेकिन अब ईरान को कुछ नहीं दिया जाएगा।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान महंत से अभद्रता पर बवाल मच गया और नयागंज चौराहे पर लोग धरने पर बैठ गए। धरनारत लोगों ने रथयात्रा रोकने की चेतावनी दी। मामला बिगड़ते देख दरोगा को निलंबित किया और फिर यात्रा शुरु हुई। रथयात्रा में स्पीकरों को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला तब बिगड़ गया, जब पुलिस पर पनकी धाम मंदिर के महंत जितेन्द्र दास से अभद्रता का आरोप लगा।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए CRPF-137 बटालियन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बटालियन के उधमपुर के सेकेंड-इन-कमांड करतार सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर एक मॉक ड्रिल की है कि कैसे पता लगाया जाए कि कहीं कोई आईईडी तो नहीं लगा है। यह उस रिहर्सल का हिस्सा है, जो हम (अमरनाथ) यात्रा के लिए कर रहे हैं।
#watch | Jammu & Kashmir | Second-In-Command of CRPF, 137 Battalion, Udhampur, Kartar Singh says, "We have conducted a mock drill regarding how to trace if there is any IED planted… This is a part of the rehearsal that we are doing for the (Amarnatha) Yatra." (27/06) https://t.co/kvRZYU7rI1 pic.twitter.com/E3u3xd3dck
— ANI (@ANI) June 27, 2025
#watch | Jammu & Kashmir | Second-In-Command of CRPF, 137 Battalion, Udhampur, Kartar Singh says, "We have conducted a mock drill regarding how to trace if there is any IED planted… This is a part of the rehearsal that we are doing for the (Amarnatha) Yatra." (27/06) https://t.co/kvRZYU7rI1 pic.twitter.com/E3u3xd3dck
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in