LIVE Aaj ki Taaza Khabar: पहलगाम में आज स्पेशल कैबिनेट मीटिंग करेगी जम्मू-कश्मीर सरकार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaja Khabar: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ी है। पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन गुजरात के गांधीनगर जाएंगे। जहां वे विकास गाथा के 20 साल पूरे होने पर जश्न में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। एक खबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे से जुड़ी है। शाह दौरे के आखिरी दिन नांदेड़ पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली में आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू 62 व्यक्तियों को सम्मानित करेंगी। जम्मू-कश्मीर सरकार आज पहलगाम में कैबिनेट मीटिंग करेगी। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले गांधीनगर में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं; आज प्रधानमंत्री गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लेंगे और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

#watch | Gujarat | Preparations in full swing at Gandhinagar ahead of Prime Minister Narendra Modi's roadshow.PM Modi is on a two-day visit to Gujarat; Today, the Prime Minister will participate in the celebrations of 20 years of Gujarat Urban Growth Story and lay the… pic.twitter.com/6qXYPme0X8
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कहा, गुयाना ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और उग्रवाद का इस दुनिया में कोई स्थान नहीं है। आतंकवाद और उग्रवाद मानव गरिमा के हर पहलू के खिलाफ हैं और हम इसे हर रूप में अस्वीकार करते हैं। हमारा मानना ​​है कि आतंकवाद और उग्रवाद को हर मोर्चे पर हराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने ट्वीट किया, एसीबी ने मुझे फॉर्मूला ई मामले में 28 मई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस दिया है। एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं निश्चित रूप से एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा, भले ही यह मामला विशुद्ध राजनीतिक उत्पीड़न के अलावा कुछ भी न हो। चूंकि मैंने कई कार्यक्रमों के लिए बहुत पहले से ही यूके और यूएसए जाने की योजना बना ली है, इसलिए वापस आते ही उनके सामने पेश हो जाऊंगा। एसीबी अधिकारियों को लिखित में इसकी सूचना दे दी है।

अयोध्या में ज्येष्ठ माह के तीसरे ‘बड़ा मंगल’ पर भक्त अयोध्या के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

प्रयागराज में ज्येष्ठ माह के तीसरे ‘बड़ा मंगल’ (बड़ा मंगलवार) के दिन श्रद्धालु प्रयागराज के श्री लेटे हनुमान मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया और लोगों की शिकायतें सुनीं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News