LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: RSS के दशहरा उत्सव के चीफ गेस्ट होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News LIVE: नमस्कार, आज 22 अगस्त दिन शुक्रवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो मलेशिया में एयरफोर्स का फाइटर जेट प्लेन क्रैश हो गया है और हादसे में दोनों पायलट बुरी तरह घायल हुए हैं। अगर भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी आज कोलकाता में 3 नए मेट्रो रूट का उद्धाटन करेंगे, जिससे एयरपोर्ट जाने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर भी रहेंगे। गंगा नदी पर 6 लेन वाले ब्रिज समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आज इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी INDIA के घटक दलों से मिलेंगे। वहीं आज से हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र शुरू हो गया है। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस बार के विजयदशमी उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव 2 अक्तूबर 2025 को नागपुर के रेशिमबाग में संपन्न होगा। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन समापन कार्यक्रम में होगा।
रूस ने शांति वार्ता की चर्चा के बीच कल रात यूक्रेन पर भीषण हवाई हमला किया, जिससे युद्ध को रोके जाने की संभावना खटाई में पड़ गई है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर 570 से ज्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं। इंटरसेप्ट के बावजूद पश्चिमी यूक्रेन के Mukachevo में अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र पर दो क्रूज मिसाइलें गिरीं। राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने हमले को वैश्विक शांति प्रयासों की अवहेलना बताया और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की। वहीं रूस की ओर से दावा किया गया कि यूक्रेन शांति में दिलचस्पी नहीं रखता और इसीलिए यह हमला किया गया।
भारतीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके कहा कि बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम और विवरण, जो 1 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं थे, राज्य के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर डाल दिए गए हैं। सूची में उनके ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल न होने के कारण भी बताए गए हैं, जिनमें मृत्यु, सामान्य निवास का स्थानांतरण या डुप्लिकेट एंट्री शामिल है।
मलेशिया में एक लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुआ है। रॉयल एयर फोर्स (RMAF) के फाइटर जेट F/A-18D हॉर्नेट उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था। हादसा गुरुवार रात सुल्तान हाजी अहमद शाह एयरपोर्ट (कुआंटन) के रनवे पर हुआ। रॉयल मलेशियन एयर फोर्स के पब्लिक रिलेशन डिवीजन ने बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News