—विज्ञापन—
Corona Live Cases In India: भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3758 हो गई है। यह आंकड़ा 2 जून सुबह 7 बजे का है। इस आंकड़े के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 360 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। इनमें से केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनके अनुसार, केरल में 64, महाराष्ट्र में 18 और दिल्ली में 61 नए मामले सामने आए हैं। केरल में इस वक्त 1400 एक्टिव मामले है और महाराष्ट्र में इस समय 506 मरीज हैं।
कोरोना से देश में अबतक 28 मौतें हो चुकी हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2025 से 31 मई तक का है। 30 मई की सुबह तक सिर्फ 7 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई थी, यानी बीते 2 दिनों में मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। शुक्रवार को मिजोरम में भी पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…
ये भी पढ़ें- भारत में कोविड के मामलों में तेजी आने की क्या है वजह? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कितने मामले
Corona Live Cases In India: कोरोना के केरल राज्य में कुल मरीज 1400 हैं, जिनमें 64 नए केस हैं। वहीं, 1 मौत की पुष्टि हुई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in