LNJP अस्पताल के नए ब्लॉक की लागत दोगुनी से अधिक बढ़ी, बजट हुआ ₹1268 करोड़ – AajTak

Feedback
दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में मेडिसिन, मैटरनिटी और एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिए बनाए जा रहे 22 मंजिला न्यू ब्लॉक की लागत में भारी इजाफा हुआ है. प्रोजेक्ट का शुरुआती अनुमानित बजट 533.91 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1,268.85 करोड़ रुपये हो गया है. यानी परियोजना की लागत में करीब 735 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है और संशोधित लागत शुरुआती अनुमान से दोगुने से भी ज्यादा हो गई है.
दिल्ली सरकार की व्यय वित्त समिति (EFC) ने बढ़े हुए बजट को मंजूरी दे दी है. हालांकि, समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी भी अतिरिक्त बजट की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी. ऐसे में अब बचे हुए निर्माण कार्य को तय संशोधित बजट के भीतर पूरा करना होगा.
पुराने ठेकेदार को 94.61 करोड़ का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने के प्रमुख कारणों में पुराने ठेकेदार से जुड़ा आर्बिट्रेशन अवॉर्ड भी सामने आया है. पुराने ठेकेदार को कुल 94.61 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है. इसमें 82.44 करोड़ रुपये अवॉर्ड अमाउंट और 12.17 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में शामिल हैं.
EFC ने इस भारी-भरकम भुगतान और परियोजना की लागत में हुई वृद्धि को गंभीरता से लिया है. समिति का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर आर्बिट्रेशन राशि का भुगतान और परियोजना में हुई देरी की वजहों की जांच जरूरी है.
अधिकारियों के मुताबिक न्यू ब्लॉक का जो निर्माण कार्य अभी बाकी है, उसे अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया के जरिए पूरा कराया जाएगा. पुराने ठेकेदार को इस प्रक्रिया से बाहर रखने की तैयारी है.
बैठक में प्रशासनिक विभाग को यह भी जांचने के निर्देश दिए गए हैं कि पुराने ठेकेदार के खिलाफ पहले से कोई FIR दर्ज है या नहीं. यदि FIR दर्ज पाई जाती है तो खरीद नियमों के तहत ऐसी शर्तें निर्धारित की जाएंगी, जिससे संबंधित ठेकेदार नए टेंडर में भाग न ले सके.  जरूरत पड़ने पर उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.
देरी और बढ़ी लागत की होगी जांच
सरकार ने न्यू ब्लॉक के निर्माण में हुई देरी और लागत में हुए भारी इजाफे की जांच के निर्देश दिए हैं. इसके लिए विजिलेंस जांच शुरू करने को कहा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि परियोजना में प्रक्रियात्मक स्तर पर कहां चूक हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.
जांच का उद्देश्य जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षकारों की जवाबदेही तय करना है. खास तौर पर आर्बिट्रेशन में इतनी बड़ी राशि के भुगतान, निर्माण में देरी और परियोजना की लागत बढ़ने के कारणों की पड़ताल की जाएगी.
LNJP अस्पताल के इस नए 22 मंजिला ब्लॉक के तैयार होने के बाद अस्पताल की क्षमता में 1,570 बेड की बढ़ोतरी होगी. इसमें मेडिसिन, मैटरनिटी और एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जानी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News