LPG Price Today: आज बदल गए दाम या मिली राहत? जानिए आपके शहर में गैस सिलेंडर भरवाने में कितने – ABP News

LPG Price 23 April: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर ईंधन सप्लाई से लेकर आम लोगों की जिंदगी तक पहुंच रहा हैं. दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है. कई जगह तो कीमतों में भारी इजाफा है. वहीं भारत में आज भी ग्राहकों को राहत मिली है. 23 अप्रैल को देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिससे लोगों को फिलहाल राहत मिली हुई हैं. आइए जानते हैं, आपके शहर का लेटेस्ट रेट. 
नई दिल्ली में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 913 रुपये (14.2 किलो)
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,078.50 रुपये (19 किलो)
मुंबई में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 912.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,031 रुपये
चेन्नई में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 928.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,246.50 रुपये 
कोलकाता में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 939 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,208.50 रुपये 
पटना में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 1,002.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,353.50 रुपये 
नोएडा में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 910.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,078.50 रुपये 
लखनऊ में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 950.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,201 रुपये
जयपुर में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 916.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,106 रुपये
गुरुग्राम में एलपीजी की कीमत
घरेलू गैस सिलेंडर – 921.50 रुपये 
कमर्शियल गैस सिलेंडर – 2,096 रुपये
कमर्शियल एलपीजी सप्लाई में सुधार
सरकार की कोशिशों से कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई अब काफी हद तक पटरी पर लौट आई हैं. इसे करीब 70 प्रतिशत तक बहाल कर दिया गया है. डिलीवरी सिस्टम की बात करें तो लगभग 94 प्रतिशत सिलेंडर अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए दिए जा रहे हैं. मंगलवार को करीब 45 लाख बुकिंग के मुकाबले लगभग 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों तक पहुंचाए गए. जिससे सप्लाई की स्थिति बेहतर होती दिख रही है.
बिक्री के आंकड़े भी बढ़ती मांग की ओर इशारा कर रहे हैं. अप्रैल महीने में करीब 1,31,000 टन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई. छोटे 5 किलो वाले सिलेंडरों की मांग भी तेज रही है. 23 मार्च से अब तक 20 लाख से ज्यादा सिलेंडर बिक चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 
Train Tips: ट्रेन में इस वक्त बंद रहते हैं चार्जिंग पॉइंट? पहले ही फोन-लैपटॉप की बैटरी कर लें फुल, जानें ऐसा क्यों है?
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News