Lucknow Crime : गांव वाले मिलकर करा रहे थे बिन मां-बाप की बेटी का ब्याह, बारात में वर पक्ष ने की मारपीट, … – Newstrack

Lucknow Crime : निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव की यतीम बेटी का विवाह ग्रामीणों द्वारा चन्दा लगाकर किया जा रहा था। पीड़िता के न तो मां है और न ही बाप। परिवार में भी कोई अन्य सक्षम कमाने वाला नहीं है। इसी वजह से गांव के लोग मिलकर उसका निकाह करा रहे थे।
सोमवार को रायबरेली जिले से बारात भी गांव में पहुंची। इस बीच नशे में धुत दूल्हे के रिश्तेदार डीजे पर डांस करने को लेकर आपस मे भिड़ गए। यह देख लड़की पक्ष ने बीच बचाव करना चाहा। जब लड़की वालों ने समझाने का प्रयास किया तो बाराती उन पर भी टूट पड़े। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट हुआ तो मौके पर हंगामा मच गया। इस बीच बारात बिना निकाह के वापस लौट गई। वहीं, मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पूरे मामले की शिकायत निगोहां पुलिस से की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे का बहनोई और भाई शराब के नशे में धुत होकर डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। यह देख लड़की पक्ष के कुछ लोग बीच बचाव कराने लगे तो आरोपी उनसे भी झगड़ा करने लगे और कुछ देर में ही जनाती और बरातियों में जमकर लाठी डंडों के साथ ही लात घूंसों से मारपीट शुरू हो गई।
शादी टूटने से नाराज लड़की के रिश्तेदारों ने निगोहां थाने पहुंचकर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगाया है। उन्होने पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर निगोहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Content Writer
वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News