Lucknow News: खेल—वॉलीबाल में दर्जी की बेटी खुशबू ने बिखरी महक – Hindustan

Lucknow News: – आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच नहीं छोड़ा खेल का मैदान – जूनियर से सीनियर नेशनल तक पहुंचीं खुशबू, महिला प्रो वॉलीबाल लीग में लखनऊ शाही वॉरियर्स का बनीं हिस्सा

लखनऊ, संवाददाता। पिता नरेश कुमार टेलर है, वह भी तोपखाना में एक दुकान में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद नरेश कुमार ने कभी अपनी बेटी खुशबू के सपनों को पूरा करने से पीछे नहीं हटे। खुशबू ने जब उनसे वॉलीबाल में कॅरियर बनाने की इच्छा जताई तो वह उसके सपनों में रंग भरने में जुट गए। कोर्ट पर रिसीवर और अटैकर की दोहरी जिम्मेदारी संभालने वाली खुशबू महिला प्रो वॉलीबॉल लीग में हिस्सा लेने वाले लखनऊ शाही वॉरियर्स का हिस्सा बनी।

लखनऊ में निलमथा की खुशबू ने बताया कि पिता तोपखाना में दुकान में टेलर का काम करते हैं। मां रेणु घर में ही रहती है। चार-भाई बहनों में सबसे बड़ी हूं। पिता पर बढ़ते बोझ को देख कई बार वॉलीबॉल से दूरी बनानी चाही, लेकिन माता-पिता ने कभी पीछे नहीं हटने दिया। मैने लगभग 14 साल की उम्र में अभ्यास शुरू किया। फिर लखनऊ वॉलीबाल हॉस्टल में दाखिला लिया, जहां कोच साधना और रियाज ने खेल को निखारा।

मैदान पर खुशबू की मेहनत धीरे-धीरे रंग लाने लगी और उन्होंने प्रदेश की जर्सी में राष्ट्रीय मंचों पर दस्तक दी। वर्ष 2020 और 2021 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। 2023 और 2024 में अंडर-19 स्कूल नेशनल में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस समय वह खरगापुर स्थित महाराणा प्रताप वॉलीबाल अकादमी में अभ्यास कर रहीं हैं। खुशबू ने बताया कि एक ही सपना है अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के लिए पदक जीत सकूं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News