Lucknow News: मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा देने से कतरा रहे यूपी के कर्मचारी व अधिकारी, अभी तक… – Newstrack

Lucknow News Today Manav Sampada Portal Property Details of 29 Percent People Have Been Registered
Lucknow News in Hindi: नियुक्ति व कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से राज्य कर्मचारियों व अधिकारियों से उनकी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर निर्देशित किया गया था। कड़ाई से जारी हुए निर्देशों के बावजूद राज्य के कमर्चारी व अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने से कतराते नजर आ रहे हैं। नतीजतन, अभी तक मानव संपदा पोर्टल पर सिर्फ 29 फीसदी राज्यकर्मचारियों का ब्यौरा दर्ज हुआ है, जो कि विभाग के लिए के लिए एक चिंता का विषय बन गया है।

आपको बता दें कि नियुक्ति व कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज आगामी 31 जनवरी तक सभी राज्यकर्मचारियों व अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने के लिए निर्देश दिया था, इसके लिए सभी विभागों को भी निर्देश जारी हुए थे। आपको बताते चलें कि राज्य संपदा पोर्टल में राज्यकर्मचारियों को बताना होता है कि पिछले साल 31 दिसम्बर तक उनकी चल व अचल सम्पत्ति कितनी थी।

आपको बताते चलें कि बीते 22 जनवरी को नियुक्ति व कार्मिक विभाग की ओर से मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा की गई थी। इस समीक्षा के दौरान पाया गया कि

मानव सम्पदा पोर्टल पर राज्य के पंजीकृत कार्मिकों की संख्या 8,32,679 है, लेकिन इस संख्या में से महज 2,42,639 कार्मिकों ने ही अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर साझा किया है। इन आंकड़ों ने इस बात से साफ कर दिया है कि कड़े निर्देशों के बावजूद राज्यकर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने से बचते नजर आ रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News