Lucky Zodiac Signs: 29 मई को बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब मौज, मिलेगा पैसा ही पैसा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Lucky Zodiac Signs: 29 मई 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 11 बजकर 14 मिनट पर बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में पहले से शुक्र विराजमान हैं. बुध-शु्क्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. इस शुभ योग के बनने से 5 राशियों को धनलाभ मिलेगा.
वृषभ राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का बनना शुभ होगा. करियर में तरक्की करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मिथुन राशि में बुध-शुक्र की युति से ही लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. मिथुन राशि में इस योग का बनना शुभकारी होगा. मिथुन राशि वालों को करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है.
सिंह राशि के लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का बनना मान-सम्‍मान बढ़ाएगा. सिंह राशि वालों के पैसे और पद में बढ़ोतरी होगी. इनकम बढ़ने से मन प्रसन्न होगा.
कन्या राशि के लोगों को लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से लाभ मिल सकता है. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा मुनाफा होगा. आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
तुला राशि के लोगों को इस लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से फायदा होगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बचत कर सकेंगे और निवेश से लाभ होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email – aman@bagconvergence.in X Account – MrAman0501
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News