Silver Price Crash: पांच दिन में ₹33000 चांदी सस्ती, सोना भी सस्ता, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव – AajTak

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बुधवार को तेज गिरावट आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का भाव तो लगातार तीन कारोबारी दिनों से बिखरता चला जा रही है और ये वायदा कारोबार की ओपनिंग होने के साथ ही झटके में 2500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver Price अपने हाई से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है.  वहीं दूसरी ओर सोने का भाव भी अब फिसलने लगा है और ये भी सस्ता (Gold Cheaper) हो गया है. 
MCX पर 5 दिन में इतनी टूटी चांदी
मोदी सरकार द्वारा बीते दिनों लिए गए सोना-चांदी समेत कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद, सिल्वर प्राइस में तेज गिरावट का सिलसिला देखने को मिला है और ये हर रोज बिखरती जा रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये बीते पांच कारोबारी दिनों में ही 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी 33,338 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. दरअसल, 13 मई को एमसीएक्स पर 1 Kg Silver Rate 3,00,238 रुपये था, जो कि बुधवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही गिरकर 2,66,850 रुपये पर आ गया.  
हाई से अब इतनी सस्ती Silver 
पिछले पांच दिनों से लगातार टूट रही चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी सस्ती होती जा रही है. जनवरी में MCX Silver Rate पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकला था और यहां से ये लगातार क्रैश होती चली गई. फिलहाल की गिरावट के से तुलना करें, तो अब एक किलो चांदी अपने हाई से 1,90,478 रुपये सस्ती हो चुकी है. 
सोने में भी आने लगी गिरावट
न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत भी एमसीएक्स पर टूटती नजर आ रही है. मंगलवार को ये कीमती पीली धातु 1,59,080 रुपये पर क्लोज हुई थी और बुधवार को वायदा कारोबार ओपन होने के साथ ही ये गिरकर 1,57,959 रुपये पर आ गई. अगर बीते पांच दिन में गोल्ड रेट (MCX Gold Rate) की चाल पर नजर डालें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 13 मई के 1,62,186 रुपये से टूटकर अब 4,227 रुपये सस्ता हुआ है. 
अगर सोने का हाई लेवल देखें, तो ये 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसे इसने चांदी की तरह ही इस साल जनवरी महीने में छुआ था और पहली बार 2 लाख रुपये का स्तर पार किया था. वायदा कारोबार में इसका हाई 2,02,984 रुपये है और यहां से फिलहाल 10 Gram 24 Karat Gold Rate 45,025 रुपये कम चल रहा है. 
घरेलू मार्केट में बढ़ी कीमत 
एक ओर जहां एमसीएक्स पर सोना-चांदी सस्ता हुआ है, तो वहीं इसके विपरीत घरेलू बाजार में दोनों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, मंगलवार को 1,57,739 रुपये पर बंद हुआ 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया. वहीं चांदी की कीमत 2,68,040 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2,68,713 रुपये पर पहुंच गया. 
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News