Madhepura News: वायरल वीडियो की सच्चाई जुटाने में जुटी पुलिस, वारंटी गिरफ्तार – Hindustan

Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि।श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में पुलिस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर सोमवार की रात परमानंदपुर वार्ड आठ निवासी वकील साह के पुत्र अमरेन्द्र कुमार साह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई थी। उनके खिलाफ श्रीनगर थाना में केस दर्ज है। नाम और गांव समान होने के कारण पुलिस टीम पहले वार्ड 6 निवासी बिहारी साह के पुत्र अमरेन्द्र साह के घर पहुंच गई।
बाद में पहचान की पुष्टि होने पर सही वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया। भूलवश नाम की समानता व महाल चौकिदार के द्वारा गलत घर दिखाने से पहुंचे पुलिस टीम से कहासुनी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी की गई, जिसे लेकर स्टेशन डायरी में प्रविष्टि दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस ने वीडियो में आरोप लगाने वाले अमरेन्द्र साह के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेख के अनुसार उनके विरुद्ध थाना में 2009 में दंगा भड़काने, 2010 में मारपीट, 2017 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एससी एसटी केस , 2018 तथा 2021 में अलग-अलग केस दर्ज हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष पुअनि विकास कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस कोर्ट के वारंट का निष्पादन करने गई थी। नाम की समानता के कारण कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसे तत्काल दूर कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सहित पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने, भ्रामक सूचना फैलाने अथवा अन्य विधि-विरुद्ध कार्य करने की पुष्टि होती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News