Mahakumbh 2025 Live Updates: आज संगम स्नान करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, धर्म संसद में शामिल होंगे देश भर के साधु संत – Zee News Hindi

Kumbh Mela 2025 Live Updates: गृहमंत्री अमित शाह आज करीब साढ़े सात घंटे महाकुंभ नगर में रहेंगे.  उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. गृहमंत्री संगम स्नान एवं पूजन के साथ अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे.  इसके बाद वह सभी शंकराचार्य से मिलेंगे. 27, 28 और 29 जनवरी को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की  कथा होगी.
 
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: गृहमंत्री अमित शाह आज महाकुंभ में संगम स्नान रहेंगे.  उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे.  आज महाकुंभ में धर्म संसद है. देवकीनंदन ठाकुर की धर्म संसद से अखाड़ा परिषद ने दूरी  बनाई. अखाड़ा परिषद के सदस्य धर्म संसद में शामिल नहीं होंगे. महाकुंभ को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने अपील की है. प्रयागराज वासियों से फोर व्हीलर इस्तेमाल न करने की अपील की है. 27, 28 और 29 जनवरी को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की  कथा होगी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर की कथा परमार्थ निकेतन में होगी.

महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi  सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर. 

Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ 2025 खास है !
अध्यात्म और तकनीकी का अद्भुत संगम 
ड्रोन से पेश की महाकुंभ की कहानी 
#Mahakumbh
महाकुंभ 2025 खास है !
अध्यात्म और तकनीकी का अद्भुत संगम
ड्रोन से पेश की महाकुंभ की कहानी #MahaKumbh2025 #Prayagraj #droneseen #storytelling @shukladeepali15 pic.twitter.com/4jTunL7iaJ
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 27, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे महाकुंभ
संगम नोज में स्नान करेंगे गृह मंत्री
बड़े हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
अक्षयवट का दर्शन करेंगे अमित शाह
#Mahakumbh2025
आज गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे महाकुंभ
संगम नोज में स्नान करेंगे गृह मंत्री
बड़े हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
अक्षयवट का दर्शन करेंगे अमित शाह #Mahakumbh2025 #SangamSnan #BadeHanumanTemple #Akshayavat @AmitShah @zeeramesh @shukladeepali15 pic.twitter.com/TSw9yvsqCi
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 27, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  का महाकुंभ नगर भ्रमण कार्यक्रम
माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी, 2025 को पूर्वाहन 10:55 बजे प्रयागराज आएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,  गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी के साथ संगम नोज, बड़े हनुमान जी मंदिर एवं अक्षयवट का दर्शन करेंगे.  तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी जूना अखाड़ा, मानव उत्थान सेवा समिति सेक्टर-8 स्थित श्री सतपाल जी महाराज, श्रृंगेरी, पूरी एवं द्वारका के शंकराचार्यों से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री जी सायं 06:45 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.
 
Kumbh Mela 2025 Live Updates:गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज के दौरे पर
सुबह 11:30 बजे गृह मंत्री संगम में स्नान और पूजन करेंगे. दोपहर 1:00 बजे बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. दोपहर 1:20 बजे अक्षयवट में दर्शन करेंगे. दोपहर 1:50 बजे स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे. अन्य कार्यक्रम जूना अखाड़ा के संतों और अन्य धार्मिक गुरुओं के साथ भोजन करेंगे. शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज, सदानंद सरस्वती महाराज से भी मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह. शरणानंद जी महराज, गोविंद गिरी महाराज के अलावा अखाड़े के संतो से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह. जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतो के साथ भोजन करेंगे अमित शाह. शाम करीब 6.50 बजे बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates: आज महाकुंभ का 15वां दिन है. संगम स्नान के लिए लोग सुबह  से ही स्नान के लिए उमड़े हैं. आज सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह संगम में स्नान करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News