Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज महाकुंभ का 23वां दिन हैं. सुबह से ही भक्त संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं, उनके साथ यूपी के सीएम योगी भी मौजूद हैं. यहां उन्होंने संगम पर त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई. दिनेश फलाहारी बाबा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ क्षेत्र से हटाने की मांग की है.
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: सीएम योगी महाकुंभ दौरे पर हैं. संगम नोज पर सीएम योगी भूटान नरेश के साथ गंगा पूजन और स्नान किया. अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन किए. डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरियंस सेंटर सेक्टर 3 भी गए. त्रिवेणी संकुल भी सीएम योगी गए. दिनेश फलाहारी बाबा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ क्षेत्र से हटाने की मांग की है. सीएम योगी को रक्त से पत्र लिखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हटाने की मांग की है. महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं. कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया.
महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: लेटे हनुमान मंदिर में भूटान के राजा-सीएम योगी ने की पूजा
#WATCH प्रयागराज: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/gmJmRzZhvX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: पढ़ें महाकुंभ की लेटेस्ट अपडेट – महाकुंभ में अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों पर FIR, नेपाल का वीडियो कर रहे थे शेयर
Kumbh Mela 2025 Live Updates: भूटान के राजा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी संगम पर आरती करते हुए
Kumbh Mela 2025 Live Updates: सीएम योगी और भूटान के राजा ने संगम पर की आरती
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/c03SesEifL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में दिग्गजों की ‘हाजिरी’
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में दिग्गजों की ‘हाजिरी’
महाकुंभ पहुंचे सीएम योगी संग भूटान नरेश
भूटान नरेश साथ, आस्था है खास
स्नान, दर्शन पूजन में होंगे शामिल#ZeeUPUK #UPNews #MahaKumbhMela2025 #Prayagraj #PMModi #JigmeKhesarNamgyelWangchuck @myogiadityanath @zeeramesh… pic.twitter.com/RgUKSqhX2Z
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 4, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में सीएम योगी और भूटान नरेश
महाकुंभ में भूटान नरेश ने आस्था की डुबकी लगाई. साथ ही उन्होंने गंगा पूजन भी किया. भूटान नरेश के साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी को खत
ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ क्षेत्र से हटाने की मांग की. दिनेश फलाहारी बाबा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ क्षेत्र से हटाने की मांग की. सीएम योगी को रक्त से पत्र लिखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हटाने की मांग की.
दिनेश फलाहारी बाबा का रक्त से लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायगल हो रहा है. सीएम योगी को संबोधित करते हुए पत्र लिखा गया है. अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ से बाहर कीजिए, वे कुंभ में अफवाह फैला रहें हैं. रक्त पत्र लिखने वाले दिनेश फलाहारी बाबा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: नए बने नागाओं को मिलेगा प्रमाण पत्र
नए नागाओं को काशी में प्रमाण पत्र मिलने वाला है. इन नागाओं को कुंभ नगरी में दीक्षा मिली है. साथ ही नए बने महामंडलेश्वर, महंत समेत रमता पंच के सदस्यों को भी मोहर छाप काशी से ही नई बनवानी पड़ेगी.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: त्रिजटा स्नान करेंगे वैष्णव संत
वैष्णव परंपरा के संत त्रिजटा स्नान तक ठहरने वाले हैं. कहा जा रहा है कि महीने भर तक स्नान न करने वालों के लिए त्रिजटा स्नान खास फलदायी होता है. फाल्गुन मास की तृतीया तिथि पर त्रिजटा स्नान का मुहूर्त माना जाता है. इस स्नान के लिए तमाम वैष्णव संत भी खास तौर से इस्तेमाल करते हैं. इस साल महाकुंभ की वजह से वह यहां रहकर ही त्रिजटा स्नान करेंगे. फिर उनकी यहां से रवानगी होगी. हालांकि, मेले का औपचारिक समापन शिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के बाद होगा.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: खड़े ट्रेलर में घुसी महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार
लखनऊ में गोसाईगंज के कबीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में श्रद्धालुओं की कार घुस गई. इस सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. जबकि, कार सवार 6 अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी दोस्त महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी दर्शन कर राजस्थान लौट रहे थे. तभी कार हादसे का शिकार हो गई.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में लग रही आस्था की डुबकी
सुबह 8 बजे तक 30.65 लाख ने किया स्नान
10 लाख कल्पवासियों ने लगाई डुबकी
20 लाख 65 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में श्रद्धालुओं का ‘महा सैलाब’
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का ‘महासैलाब’
श्रद्धालुओं की आए दिन भारी भीड़
चप्पे-चप्पे पर चाक-चौबंद व्यवस्था
योगी का प्रबंध..गदगद साधु-संत#ZeeUPUK #UPNews #MahakumbhUpdate #saint #cmyogi #Prayagraj @TusharSrilive @Kundan_Jamaiyar @DivyaTiwari57 pic.twitter.com/tpdz5Va6Mr
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 4, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: चाक चौबंद व्यवस्था से श्रद्धालु खुश
#MahaKumbh2025
चाक चौबंद व्यवस्था से श्रद्धालु खुश
श्रद्धालुओं ने की योगी के काम की तारीफ
CM योगी ने दी बहुत अच्छी सुविधाएं- श्रद्धालु
व्यवस्था को लेकर प्रसन्न हुए श्रद्धालु #MahaKumbh2025 #YogiArrangements #CMYogi #Kumbh2025 #DevoteesPraiseYogi @myogiadityanath @zeeramesh… pic.twitter.com/fRD9mlaDrI
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 4, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज महाकुंभ दौरे पर हैं भूटान नरेश
आज भूटान नरेश महाकुंभ दौरे पर हैं. स्नान के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक संगम पहुंचे हैं. उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज में मौजूद हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: कल्पवासी: 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दौरा किया
20.65 लाख आज से अब तक
कुल स्नान: 30.65 लाख से अधिक
03/02/2025 तक कुल स्नान 37.54 करोड़ से ज्यादा
Kumbh Mela 2025 Live Updates: ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ क्षेत्र से हटाने की मांग
दिनेश फलाहारी बाबा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ क्षेत्र से हटाने की मांग की है. सीएम योगी को रक्त से पत्र लिखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हटाने की मांग की है. दिनेश फलाहारी बाबा का रक्त से लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीएम योगी को संबोधित करते हुए पत्र लिखा गया है. अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ से बाहर कीजिए, वे कुंभ में अफवाह फैला रहें हैं.रक्त पत्र लिखने वाले दिनेश फलाहारी बाबा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
#Mahakumbh
महाकुंभ में मोक्ष मंथन, और ये अनंत रहस्य !
संगम स्नान, ध्यान और मोक्ष का वैकुंठ योगी
मौत का मतल मोक्ष या भौतिक देह से मुक्ति ?
कहां, कैसे मिलता है मोक्ष, क्या वैदिक विधान ? #Mahakumbh #ChurningOfSalvation #MahaKumbh #VaikunthaYogi #SangamBath… pic.twitter.com/AyNItdpgbD
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 4, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ 2024 23वां दिन आज
प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। वीडियो संगम घाट से है.
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। वीडियो संगम घाट से है। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/UvCmzmeEgt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ स्नान के बाद चित्रकूट बड़ी संख्या पहुंचने श्रद्धालु
महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी पर संपन्न हो गया उसके बाद अब श्रद्धालु बड़ी संख्या में धार्मिक नगरी चित्रकूट का रुख कर रहे हैं जिसको देखते हुए चित्रकूट का जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के करें इंतजाम किए हैं.धार्मिक नगरी चित्रकूट में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और रामघाट मंदाकिनी स्नान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है जहां सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं इसके अलावा चित्रकूट के जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह लगातार मेला क्षेत्र में प्रमणकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जय-जय ले रहे हैं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ के अमृत स्नान के बाद श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच रहे हैं जिसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं श्रद्धालुओं को कोई प्रॉब्लम ना हो इसके लिए वाहनों पर रोक लगाई गई है और श्रद्धालु सुगमता से धार्मिक क्षेत्र तक पहुंच कर अंदाज में गंगा में स्नान करने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा करते हैं जिसको लेकर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रयागराज भ्रमण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 04.02.2025 को सुबह 10:10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. संगम नोज, अक्षयवट एवं हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे. डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरिएंस सेंटर सेक्टर-3 का भ्रमण करेंगे. त्रिवेणी संकुल जाएंगे. फिर इसके बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: BJP पर बरसे अखिलेश यादव
‘वोटर और प्रशासन के बीच है चुनाव’
‘अयोध्या हार के बाद सो नहीं पर रहे हैं’
‘मिल्कीपुर में भी हमारा कुंभ हो रहा है’
‘ये कुंभ सांप्रदायिक सियासत खत्म करेगा’
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ का 23वां दिन है
महाकुंभ में पंच धूनि तपस्या
अग्नि स्नान साधना
खास तरह की साधना
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज महाकुंभ का 23वां दिन है.
आज महाकुंभ का 23वां दिन है. भक्त संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.