—विज्ञापन—
Mahakumbh 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लगे पूर्ण महाकुंभ का 13 जनवरी को शुरू हो चुका है। यह 26 फरवरी तक कुल 45 दिन चलेगा। आज 17 जनवरी की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचने लगे हैं। अब 29 जनवरी को शाही स्नान होगा, जिस दिन पहले अखाड़े बारी-बारी से स्नान करेंगे। फिर श्रद्वालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने के लिए प्रयागराज में 350 शटल बसें चलाई गई हैं। आइए आज महाकुंभ में पहले पवित्र स्नान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज जाएंगे, जहां पर वह संगम में स्नान करेंगे। इसके अलावा रक्षामंत्री की सेना के अफसरों के साथ बैठक भी होगी।
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में आएंगे। हालांकि अभी उनके प्रयागराज जाने का शेड्यूल सामने नहीं आया है।
प्रयागराज में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ‘महाकुंभ 2025’ की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संगम पधारे कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए कई खास उत्तम व्यवस्थाएं की हैं। कल्पवासी मात्र 5 प्रति किलो में आटा और 6 प्रति किलो में चावल खरीद सकेंगे। इसके लिए 1.20 लाख सफेद राशन कार्ड बनाए गए हैं।
महाकुम्भ में कल्पवासियों के लिएउत्तम प्रबंधप्रयागराज की पवित्र धरा पर विश्व का विशालतम धार्मिक औऱ सांस्कृतिक आयोजन 'महाकुम्भ 2025' का भव्य शुभारंभ हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संगम पधारे कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ नगर में उत्तम व्यवस्थाएं की हैं।… pic.twitter.com/KZHDHwWYjl
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) January 17, 2025

प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुधाचार्य जी महाराज का महाकुंभ को लेकर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में की किसी व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।
प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुधाचार्य जी महाराज ने कहा कि महाकुम्भ का पावन पर्व पूरा देश मना रहा है। उन्होंने मात्र 4 माह में महाकुम्भ नगर बनाने और उसमें श्रद्धालुओं हेतु सभी व्यवस्थाएं करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि… pic.twitter.com/OOwLUQFAxG
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) January 16, 2025
प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुधाचार्य जी महाराज ने कहा कि महाकुम्भ का पावन पर्व पूरा देश मना रहा है। उन्होंने मात्र 4 माह में महाकुम्भ नगर बनाने और उसमें श्रद्धालुओं हेतु सभी व्यवस्थाएं करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि… pic.twitter.com/OOwLUQFAxG
प्रयागराज महाकुंभ में 2025में आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेला क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ (NDMA) ने प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इसका महाकुंभ के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है।
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेला क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ (NDMA) द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आपातकालीन स्थितियों में उपयोग की जाने वाली जीवन रक्षक… pic.twitter.com/MoRiSmkW7U
— Government of UP (@UPGovt) January 17, 2025
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेला क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ (NDMA) द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आपातकालीन स्थितियों में उपयोग की जाने वाली जीवन रक्षक… pic.twitter.com/MoRiSmkW7U
महाकुंभ 2025 की शुरुआत करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। मेला क्षेत्र में स्वच्छता के भी पूरे इंतजाम हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ क्षेत्र में करीब 1.50 लाख शौचालय बनाए गए हैं।
स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थितमहाकुम्भ 2025महाकुम्भ 2025 अपनी भव्यता और दिव्यता के साथ प्रारंभ हो चुका है। करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम में स्नान कर रहे हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में स्वच्छता के उत्तम प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुम्भ क्षेत्र में 1.50… pic.twitter.com/yVydWKp61G
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) January 17, 2025
स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थितमहाकुम्भ 2025महाकुम्भ 2025 अपनी भव्यता और दिव्यता के साथ प्रारंभ हो चुका है। करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम में स्नान कर रहे हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में स्वच्छता के उत्तम प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुम्भ क्षेत्र में 1.50… pic.twitter.com/yVydWKp61G
महाकुंभ में शामिल होने के लिए आए लोगों का कुंभ में स्वच्छता व्यवस्थाओं पर क्या कहना है। छत्तीसगढ़ से आए लक्ष्मी नारायण जी की जुबानी सुनिए।
महाकुम्भ की स्वच्छता व्यवस्थाएं देखकर छत्तीसगढ़ से आए लक्ष्मी नारायण जी का हृदय गदगद हो गया है।#mahakumbhcalling ा_का_महाकुम्भ pic.twitter.com/W3kynMFcaU
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) January 17, 2025
महाकुम्भ की स्वच्छता व्यवस्थाएं देखकर छत्तीसगढ़ से आए लक्ष्मी नारायण जी का हृदय गदगद हो गया है।#mahakumbhcalling ा_का_महाकुम्भ pic.twitter.com/W3kynMFcaU
श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं।
#watch प्रयागराज |श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए।महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं। pic.twitter.com/refWi2MO3s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2025
#watch प्रयागराज |श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए।महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं। pic.twitter.com/refWi2MO3s
घने कोहरे के बीच महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। देखिए ताजा तस्वीरें।
#watch प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। #mahakumbh2025 pic.twitter.com/P4rF3Sjj8L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2025
#watch प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। #mahakumbh2025 pic.twitter.com/P4rF3Sjj8L
दिव्य और डिजिटल महाकुंभ 2025 के पावन पर्व पर भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इस दौरान सुरक्षा और सुविधा के संगम के साथ यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
17 जनवरी को महाकुंभ 2025 के लिए चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी कर दी है।
दिनांक 17 जनवरी को महाकुम्भ-2025 के लिए चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों का विवरण।#mahakumbh2025 #kumbhrailseva2025 pic.twitter.com/9MWuVye6u9
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 16, 2025
दिनांक 17 जनवरी को महाकुम्भ-2025 के लिए चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों का विवरण।#mahakumbh2025 #kumbhrailseva2025 pic.twitter.com/9MWuVye6u9
महाकुंभ के नजदीक आते ही प्रयागराज के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी उछाल आया है। जिसके साथ ही इसके किराए में भी काफी उछाल आया है। इक्सिगो के अनुसार, दिल्ली से प्रयागराज के लिए एकतरफा टिकट की कीमतों में 21% की बढ़ोतरी हुई है, जो औसतन 5,748 रुपये पर पहुंच गई है।
महाकुंभ के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।
आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का अद्वितीय संगम, जहां करोड़ों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर मोक्ष और मंगल की कामना कर रहे हैं। #mahakumbh2025 pic.twitter.com/24riYKYVTz
— MahaKumbh 2025 (@MahaaKumbh) January 16, 2025
आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का अद्वितीय संगम, जहां करोड़ों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर मोक्ष और मंगल की कामना कर रहे हैं। #mahakumbh2025 pic.twitter.com/24riYKYVTz
महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में आस्था का महासमागम हो रहा है। 12 से 16 जनवरी (दोपहर 12 बजे) तक रिकॉर्ड 7 करोड़ से अधिक पूज्य संत और श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं।
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आस्था का महासमागम हो रहा है।12 से 16 जनवरी (दोपहर 12 बजे) तक रिकॉर्ड 07 करोड़ से अधिक पूज्य संत, श्रद्धालु और कल्पवासी पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। pic.twitter.com/BzInvVTONK
— MahaKumbh 2025 (@MahaaKumbh) January 16, 2025
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आस्था का महासमागम हो रहा है।12 से 16 जनवरी (दोपहर 12 बजे) तक रिकॉर्ड 07 करोड़ से अधिक पूज्य संत, श्रद्धालु और कल्पवासी पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। pic.twitter.com/BzInvVTONK
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in