दान हुआ दोगुना, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी का नही पड़ा असर – Aaj Tak News

Feedback
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है. इसके बावजूद मंदिर में आने वाले दान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, पहले जहां प्रतिदिन औसतन 10 से 12 लाख रुपये बैंक में जमा होते थे. वहीं, अब यह राशि बढ़कर करीब 20 से 24 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है. बैंक सूत्रों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह गर्मी की छुट्टियों के दौरान अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या है. देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसका सीधा असर मंदिर में मिलने वाले दान और दक्षिणा पर दिखाई दे रहा है.
जानकारी के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते बैंक में प्रतिदिन जमा होने वाली दानराशि लगभग दोगुनी हो गई है. इससे यह भी संकेत मिलता है कि चढ़ावा विवाद के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास पहले की तरह कायम है. हालांकि, दानराशि में बढ़ोतरी के इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नहीं की गई है. फिलहाल यह जानकारी बैंक और अन्य सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
राम मंदिर को कितना दान मिला?
ट्रस्ट की जानकारी के अनुसार, एक साल में 327 करोड़ रुपये मंदिर को दान मिला. राम मंदिर की एनुअल रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2024-25 में प्राप्त दानराशि 153 करोड़ को प्रतिदिन के हिसाब के देखें तो यह 41.92 लाख रुपए है. इसे प्रतिघंटे के हिसाब से बदले 1.75 लाख रुपए है. वहीं, मिनट के हिसाब से यह 2,912 रुपए होता है.
इस वार्षिक रिपोर्ट में दी गई जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि राम मंदिर को वित्त वर्ष 2024-25 में प्रतिघंटे 1.75 लाख रुपए दान में प्राप्त हुए हैं. इस वार्षिक रिपोर्ट के अलावा राम मंदिर को मिली दानराशि को लेकर कई और अहम जानकारियां मिली हैं. जनवरी 2024 के पहले दिन राममंदिर को 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया. फरवरी 2024 में राम मंदिर को 11 दिनों में 11 करोड़ रुपये का दान मिला यानी हर दिन लगभग एक करोड़ रुपये लेकिन पूरे साल के वार्षिक रिपोर्ट में ट्रस्ट ने 327 करोड़ रुपये की सालाना कमाई की जानकारी दी.
राम मंदिर में कैसे दान देते हैं लोग
अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में दर्शन पथ के पास दान के 20 से अधिक बड़े बक्से रखे गए हैं, जिनमें भक्त दान की राशि डालते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन भी चढ़ावा आता है. लोग hex; कंप्यूटराइज्ड काउंटरों पर भी दान करते हैं. 14 लोगों की एक टीम, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और मंदिर ट्रस्ट के 3 सदस्य शामिल हैं. दान के बक्सों में जमा चढ़ावे की गिनती की जाती है.
अब तक कितने श्रद्धालु पहुंचे?
22 जनवरी 2024 से 2026 तक तो लगभग अनुमानित आकड़े बताते हैं कि 12 करोड़ लोगों ने अभी तक राम मंदिर के दर्शन कर लिया है रोज लगभग 50 से 60 हजार लोग भगवान राम जन्मभूमि आते हैं. अगर वीकेंड और कोई पर्व की बात करें तो इसमें यह संख्या दोगुनी हो जाती है. अगर हम बात करे तो 10 से 12 लाख रुपए काउंटर पर दान होता है. प्रतिदिन साथ में अनुमति तीन गुना इसका गुप्त दान भी आता है. इसके साथ में गहने चढ़ाए जाते है जिसने सोना चांदी कपड़े आदि धातु चढ़ते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News