Mahakumbh Live Updates: महाकुंभ में भगदड़ मचने से हड़कंप, रद्दा हुआ आज का अमृत स्नाना – Zee News Hindi

Mahakumbh Stampede: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ की भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई. मंगलवार 28 जनवरी 2025 की रात हुई इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई. भगदड़ मौनी अमावस्या से स्नान से पहले हुई. जिसमें लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए.
Trending Photos
Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा. इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. 

ताजा जानकारी के मुताबिक संगम घाट पर पोल नंबर 90 से 118 तक भगदड़ मची थी. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग वहां मौजूद थे. कहा जा रहा है बैरिकेड खुलने के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई.
भीड़ ज्यादा होने के चलते अखाड़ों ने अमृत स्नान को रद्द किया है. अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी के मुताबिक अनिश्चितकालीन तक अमृत स्नान को रद्द किया गया है. श्रद्धालुओं के हित में अखाड़ा परिषद का सराहनीय फैसला.
भगदड़ मचने के बाद हालात बिगड़ गए हैं. जिसके बाद अखाड़ा परिषद ने आज होने वाला अमृत स्नान रद्द करने का फैसला लिया है. 
Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा. इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News