Mahakumbh Stampede LIVE Updates: महाकुंभ मेला में संगम तट पर भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत; 50 से अधिक घायल, पढ़ें हादसे का लाइव अपडेट – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Mahakumbh Stampede LIVE Updates: महाकुंभ में मंगलवार की रात भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है।
Mahakumbh Stampede LIVE Updates: संगम नगरी मंगलवार की रात अमंगल हो गई। महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। 

महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ। 
Mahakumbh Stampede LIVE Updates:

आठ-नौ लोगों में पांच लोग लापता: श्रद्धालु त्रिभुवन

 
महाकुंभ भगदड़: स्नान करने आए त्रिभुवन का कहना है कि संगम में यातायात की व्यवस्था नहीं थी। उनके साथ आए आठ-नौ लोगों में पांच लोग लापता हैं। pic.twitter.com/L5XCVETW9f

सभी उच्चाधिकारी मेला प्राधिकरण के आईट्रिपलसी (Integrated Command and Control Centre) पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
 कर्नाटक से आई महिला ने बताई आपबीती
महाकुंभ भगदड़: कर्नाटक से आई महिला ने बताई आपबीती pic.twitter.com/Gj9eCWStk6
 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अखाड़ों के महंतों की वार्ता चल रही है। महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव यमुना पुरी ने मेला प्रशासन को बताया कि वह सब अमृत स्नान अभी रोक दिए हैं।
 प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बयां की आपबीती

प्रयागराज: महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ की प्रत्यक्षदर्शी महिला pic.twitter.com/s4rjnqMbs1
मेले में भगदड़ मचने के बाद रामबाग रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए हैं। दो मुख्य द्वारों में एक पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। भोर तक सभी अधिकारी स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत रहे। एयर एंबुलेंस के जरिए भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई। 
 मेला क्षेत्र में सक्रिय एडीजी जोन भानु भास्कर, महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद, आइजी रेंज प्रेम गौतम, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्रर तरुण गाबा ने भगदड़ की खबर पाते ही पूरे तंत्र को एक्टिव कर दिया। 
घटना के बाद महाकुंभ में क्राउड डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। शहर के बाहर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को रोका गया। 10 से ज्यादा जिलाधिकारियों को क्राउड मैनेजमेंट जिम्मेदारी दी गई है। भीड़ को काबू में करने के लिए प्रयागराज के बॉर्डर के इलाकों में अधिकारियों को सक्रिय किया गया है।
 प्रयागराज: महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ के बाद की तस्वीरें-2
प्रयागराज: महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ के बाद की तस्वीरें-2 pic.twitter.com/s73o06XFS2
 प्रयागराज: महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ के बाद की तस्वीरें
प्रयागराज: महाकुंभ के संगम तट पर भगदड़ के बाद की तस्वीरें pic.twitter.com/jHtXb8oNmD
 पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन रोकी गईं। प्लेटफार्म खाली करने और ट्रेन में न चढ़ने की अपील की जा रही है।
महाकुंभ में भगदड़ की खबरों पर विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

#WATCH | #Mahakumbh | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the reports of a stampede at the Maha Kumbh, Special Executive Officer Akanksha Rana says, “On the Sangam routes, a stampede-like situation arose after some barriers broke. Some people have been injured. They are under treatment.… pic.twitter.com/SgLRVXMlgf
 चन्दौली: पीडीडीयू जंक्शन पर प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रोक दिए जाने की सूचना है। सभी यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर जाने व ट्रेन पर न चढ़ने की सलाह दी जा रही है।
 हादसे के बाद मौके पर जुटे पुलिस प्रशासन और राहतकर्मियों ने स्थिति को संभाला। महाकुंभ के अन्य घाटों पर स्नान जारी है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संगम जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने कुंभ मेले के आयोजन में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं।
 अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने इस अपील पर सहमति जताते हुए कहा, “हम प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।” 
 कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने अखाड़ों से अमृत स्नान न करने की अपील की है। भगदड़ को देखते हुए अखाड़ों ने उस पर सहमति दे दी है।
 भगदड़ हादसे के बाद सभी तीर्थयात्रियों से विनम्र आग्रह किया जा रहा है कि संगम की ओर आने की कोशिश ना करें। अन्य घाटों पर स्नान करें और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। अधिक पढ़ें
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है।
 आनन-फानन पैरामिलिट्री फोर्स, एबुंलेंस को अलग-अलग स्थान से संगम की ओर रवाना किया गया। इसके बाद एंबुलेंस में तमाम श्रद्धालुओं को भरकर लाया गया।
 रात करीब दो बजे स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो भगदड़ मच गई। इधर-उधर भागती भीड़ में जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका। जिसने भागने का प्रयास किया वह भी दब गया। मेला कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। 
मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई, इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News