Maharajganj: श्मशान में निर्वस्त्र होकर तंत्र-मंत्र कर रही थी महिला, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, नग्न अवस्था में घुमाया – AajTak

Feedback
यूपी के महराजगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां श्मशान में तंत्र पूजा कर रही महिला को पहले तो बेरहमी से पीटा गया, फिर नग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया. महिला के साथ ग्रामीणों ने हैवानियत की हद पार कर दी. घटना के बाद बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या की भी कोशिश की. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की बात कह रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  
शर्मसार करने वाली घटना
बता दें कि ये मामला महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला दीपावली से एक दिन पूर्व तंत्र पूजा सिद्ध करने के लिए गांव के बाहर स्थित एक श्मशान घाट पर निर्वस्त्र होकर पूजा कर रही थी. तभी दर्जन भर ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ गई. गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र हालत में पूरे गांव में घुमाया. वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ. 
आत्महत्या की कोशिश और पलायन
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बर्बरता के बाद महिला ने लोक-लाज के भय से आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन परिवार वालों ने समय रहते उसे बचा लिया. हालांकि, घटना के बाद शर्मसार होकर महिला अपने पति के साथ गांव से कहीं चली गई है. इंस्पेक्टर पनियरा आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, और आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है. पुलिस को अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. 
पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान
इंस्पेक्टर पनियरा ने यह भी कहा कि महिला और उसके पति गांव से कहीं चले गए हैं. पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि यह मामला सिर्फ तंत्र पूजा या अंधविश्वास का नहीं, बल्कि कानून को अपने हाथ में लेने और एक महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News