Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में चकमार्ग पर मिट्टी कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस से शिकायत के बाद वीडियो वायरल करने वाले युवक ने माफी मांगते हुए दोबारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जानकारी के अनुसार गांव में नहर पुल से भोज यादव के घर तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। ब्लॉक कार्यालय से मस्टररोल जारी नहीं होने के कारण निर्धारित समय पर कार्य शुरू नहीं हो सका था। हालांकि, मौके पर नागरिक सूचना पट्ट लगा दिया गया था। आरोप है कि इसे देखकर गांव के एक युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इससे
गांव में तैनात रोजगार सेवक शिब्बन यादव आहत होकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की। रोजगार सेवक के अनुसार, युवक आरोप के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया और सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो जारी किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play