Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में पार्किंग और टोइंग के नाम पर वाहन स्वामियों से वसूली और बदसलूकी के आरोप ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नैनी निवासी दीपक सिंह की बाइक सिविल लाइंस स्थित एक मॉल के पास उठाकर पार्किंग में खड़ा किया और छोड़ने के लिए 200 रुपये वसूले। दीपक की बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो इसे उठाकर लाने वालों ने कह दिया कि यह पहले से खराब रही होगी। इसकी जानकारी होने पर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने दीपक सिंह से बात की तो उन्होंने अपनी पीड़ा बताई। दीपक ने बताया कि एक ओर नगर निगम कह रहा है कि एक महीने तक पार्किंग शुल्क को लेकर लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।
दूसरी ओर सड़क से वाहनों को उठाकर जुर्माना लगाया जा रहा है। 200 रुपये जुर्माना देने के बाद बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। बाइक खराब होने की शिकायत की वहां लोग मदद करने के बजाय बदसलूकी करने लगे। इस मामले में जब नगर निगम के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। नगर निगम ने सिविल लाइंस में पार्किंग का ठेका जो एजेंसियों को दिया है। ठेका देने के समय नगर आयुक्त साईं तेजा ने कहा था कि एक महीने तक पार्किंग नि:शुल्क होगी। पार्किंग संचालक व्यवस्था बनाएंगे। दीपक की बाइक पर जिस एजेंसी ने जुर्माना लगाया उसे नगर निगम ने पार्किंग का ठेका दिया है। इससे पहले भी एक पार्किंग में शुल्क वसूली का मामला सामने आया था।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play