बासा में एक पंचायत चौकीदार ने फेसबुक पर लाइव आकर पारिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आत्महत्या की कोशिश अब अस्ताल में चल रहा इलाज।
पंचायत चौकीदार ने फेसबुक पर लाइव आकर कीटनाशक निगला
पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी
सहयोगी जागरण,गोहर। बासा क्षेत्र में एक पंचायत चौकीदार ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की बात कहने के बाद कीटनाशक निगलकर जान देने की कोशिश की, लेकिन स्वजन ने समय पर अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचा ली।
बता दें कि इसका परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा है जिस कारण इसने यह कदम उठाया। शुक्रवार शाम चौकीदार ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने की बात कही थी। बाद में उसने लाइव पोस्ट डिलीट कर दी। इसके बाद उसने कीटनाशक पिया।
शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गोहर अस्पताल ले गए जहां से उसे नेरचौक मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जहां पर उसकी हालत स्थितर है।
वहीं पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पहले भी घर से गायब रहने के कारण यह चर्चा में रहा था। इसके पीछे कारण प्रेमप्रसंग बताया जाता है। उधर एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच फिर विवाद, हथियार लेकर VC ऑफिस के बाहर पहुंचे; 7 गिरफ्तार