Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की दूसरी बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयी वाहनों के परमिट व फिटनेस समाप्त हो गए हैं उसका प्रपत्र पूर्ण करा कर ही वाहन का संचालन करें। यदि वाहन का संचालन नहीं किया जा रहा तो इस आशय का शपथ पत्र पोर्टल पर जरूर अपलोड करें। जांच में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी विद्यालयों में जिनमें वाहन संचालित हैं, विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से कराएं।
मिशनः सेफ फ्यूचर अभियान के अन्तर्गत बिना वैध प्रपत्रों व सुरक्षा मानकों का उल्लघंन कर संचालित स्कूली वाहनों पर कठोर कार्यवाही करें। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिस विद्यालय में 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके पास बैध लाईसेंस नहीं है और जो बिना हेलमेट के मोटर साईकिल संचालित कर रहे हैं उनको विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से ऐसे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की काउंसिलिंग की जाए तथा उन्हें बिना हेलमेट व लाईसेंस के बच्चों को बाइक न चलाने देनें के लिए प्रेरित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवनीत गोयल, एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play