Maharajganj News: ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी में उस समय सनसनी फैल गई, जब ठूठीबारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार रौनियर का आत्महत्या की चेतावनी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में उन्होंने अपने पड़ोसी तथा पुलिस पर मानसिक उत्पीड़न, जबरन समझौता कराने और पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वीडियो सामने आते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।वीडियो में दिनेश कुमार रौनियर ने कहा कि उन्होंने एक जुलाई को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
उनका आरोप है कि न्याय दिलाने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया गया, जिससे वह लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। उन्होंने इसी मानसिक दबाव से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समय रहते हस्तक्षेप किया। घटना के बाद पूरे कस्बे में दिन भर चर्चाओं का दौर चलता रहा। सीओ निचलौल रवींद्र कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें समझाया और आपसी समन्वय के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उनके हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा भी कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play