दो बॉक्स जोड़े गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे में हो रहे बदलावों की जानकारी दी
हैदराबाद, एजेंसी। केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को हैदराबाद में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में कहा कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर उद्योग में लगभग 10 लाख अनुभवी पेशेवरों की कमी है। देश के आईटी उद्योग को इसका लाभ उठाना चाहिए।
चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेमीकंडक्टर उद्योग पर विशेष जोर है। इस कारण देश में 12 सेमीकंडक्टर मिशन तैयार किए जा रहे हैं। इनमें तीन से चिप का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यहां से अमेरिका, जापान और यूरोप को चिप का निर्यात किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का आईटी उद्योग इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी तरह समाधान, नए डिजाइन और विकास की क्षमता रखता है, इसलिए उसे वर्तमान समय का लाभ उठाते हुए तेजी से काम करने पर जोर देना चाहिए। मंत्री के अनुसार, सरकार उद्योगों को सहयोग करने के लिए देश के 315 विश्वविद्यालयों को सबसे आधुनिक सेमीकंडक्टर डिजाइन उपकरण उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का निर्यात में देश में तीसरा बड़ा क्षेत्र बन गया है, जबकि मोबाइल फोन पहले नंबर पर पहुंच गया है। यह बदलाव हो चुका है, जिसकी कुछ साल पहले तक कल्पना नहीं की जा सकती थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने रेलवे में हो रहे बदलावों की जानकारी भी उद्योग प्रतिनिधियों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन, वंदे भारत ट्रेनों तेजी से पटरी पर आ रही हैं। इसके साथ देश के एक हजार से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास और रेलवे के आधुनिकीकरण को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।
भारत एआई कंप्यूट क्षमता बढ़ाएगा : वैष्णव
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश के बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इकोसिस्टम को सहयोग करने के लिए अपनी कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आईटी उद्योग से अपील की है कि वे अगली पीढ़ी की तकनीक की समस्या का समाधान विकसित करने के लिए शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम करें। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में विकसित भारत 2047 के निर्माण में टेक्नोलॉजी की भूमिका पर उद्योग जगत के साथ बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआई में तेजी से हो रही तरक्की ग्लोबल तकनीक के माहौल को बदल रही है। इसके लिए लगातार सीखने और नवाचार करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है एआई अंतरराष्ट्रीय आईटी उद्योग जगत में बदलाव ला रही है।
देश रेलवे उत्पादों का प्रमुख निर्माता और निर्यातक बन रहा
केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने हैदराबाद में रेलवे के उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में इंजीनियर और निर्माण करने टीम के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। इस दौरान रेल मंत्री ने बताया कि भारत अब रेलवे से जुड़े उत्पादों का एक बड़ा निर्माण कर्ता और निर्यात करने वाला देश बना रहा है। उन्होंने बतया कि पीएम मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम के बाद रेलवे के कई उपकरण खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य जो कि रेलवे का दिल होते हैं अब भारत में ही डिजाइन और निर्मित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन्हें फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, पोलैंड, अमेरिका और जापान जैसे देशों को निर्यात भी किया जा रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play