—विज्ञापन—
Breaking News Today 22 December: नमस्कार, आज रविवार छुट्टी का दिन है। आज की खबरों की दुनिया में अगर प्रमुख खबर की बात करें तो ब्राजील में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। बस और ट्रक में भिड़ंत हुई थी। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र बयान दिया है कि उन्हें पागल कुत्ते ने काट लिया है। तमिलनाडु में ऑनलाइन गेम खेलने में मां के इलाज का पैसा हार गया युवक तो डांटने पर उसने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
जयपुर से दिल्ली जाते हुए रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक टैंकर पलट गया। सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार फिलहाल हादसे में किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद कुछ देर यातायता बाधित रहा था।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अहिल्यानगर का दौरा किया। सीएम बनने के बाद फडणवीस का यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता पद्मभूषण अन्ना हजारे से मुलाकात की। इस बारे में सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज अन्ना जी से मिलना और आशीर्वाद लेना बहुत अच्छा लगा। उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
मुंबई के डोंबीवली इलाके में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी से इसकी शिकायत की तो उसने उनके साथ मारपीट की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-मुजाहिदीन संगठन के सदस्य जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह कोलकाता में अपने रिश्तेदार के घर आया था। उस पर कश्मीर में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संपर्क हैं।
दिल्ली पुलिस ने राजधानी समेत कई राज्यों में सक्रिय क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ऑनलाइन सट्टा लगवाता था।
बिहार के पटना जिले का दानापुर शहर गोलियों की गूंज से दहल गया। शनिवार देररात पेठिया बाजार मोहल्ले में गोलीबारी हुई, जिसमें घायल छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप की मौत हो गई। दही गोप के करीबी गोरख राय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके के जैन मंदिर में बड़ी चोरी हुई है। शातिर चोरों ने 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण की चोरी कर लिए। मंदिर में केवल भगवान की मूर्ति छोड़ चोर सब ले उड़े। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में स्टेट हाईवे पर शनिवार तड़के एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या आज रविवार सुबह 38 हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाव दल को बताया कि बस का टायर फट गया था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और फिर बस ट्रक से टकरा गई। बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और उसमें 45 यात्री के सवार थे।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in