Feedback
Manmohan Singh death news: सबको साथ लेकर चलने की बात करते थे मनमोहन
Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम के निधन से दुखी अमृतसर के लोग
Manmohan Singh death live updates: अमेरिका से लौट रही हैं मनमोहन सिंह की एक बेटी
Former PM Manmohan Singh dies: वित्त मंत्री बनने के प्रस्ताव को ‘मजाक’ मान गए थे मनमोहन
Manmohan Singh death: कांग्रेस ने रद्द किए अगले 7 दिनों के कार्यक्रम
Manmohan Singh death news: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने जताया शोक
Former PM Manmohan Singh dies: कर्नाटक से दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी और खड़गे
Manmohan Singh death: डॉ. मनमोहन सिंह देश के असली प्रतीक थे- केसी वेणुगोपाल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें गुरुवार शाम बेहोश होने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
पूर्व पीएम के निधन पर सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. निधन के बाद देर रात मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AIIMS से उनके दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया. बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब (अब पाकिस्तान में) के एक गांव में हुआ था और उनके परिवार ने विभाजन की त्रासदी झेली थी. शायद यही कारण है कि सिंह अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अक्सर सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते थे. भारत में आर्थिक सुधारों का सूत्रपात करने वाले सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे. उनका जन्म पंजाब प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र गाह में हुआ था जो अब पाकिस्तान में आता है. सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे और भारत समेत विदेशों में उनका काफी सम्मान था. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब के अमृतसर के एक निवासी का कहना है कि वे (पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह) 70-80 साल पहले यहां रहा करते थे. सांसद बनने के बाद वे एक बार यहां आए थे. अमृतसर के लोग उनके निधन से दुखी हैं, क्योंकि वे अमृतसर के रहने वाले थे. वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कहां होगा. अभी परिवार विचार कर रहा है. कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. उनकी बेटी विदेश से आ रही हैं और दोपहर या शाम तक आ जाएंगी, उसके बाद सब तय होगा. अंतिम संस्कार कल हो सकता है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (28 दिसंबर) किया जा सकता है. मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनकी एक बेटी अमेरिका से दिल्ली लौट रही हैं.
“असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो मारुति 800 है”, योगी के मंत्री ने बताई पूर्व PM मनमोहन की सादगी
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया है. कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है, इस बीच योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने… pic.twitter.com/YzzdmGLaaF
डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीति में आने का किस्सा बहुत रोचक है. डॉ. सिंह को पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बनने का प्रस्ताव देर रात नींद से उठाकर दिया गया था, जिस पर उन्हें यकीन नहीं हुआ और अगली सुबह वे अपने दफ्तर चले गए थे, जबकि उन्हें शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाना था. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने अगले 7 दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा,’दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंहजी के सम्मान में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह सहित सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं. इसमें सभी आंदोलन और आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं. पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 को फिर से शुरू होंगे. शोक की इस घड़ी के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा.’
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था.
आर्थिक उदारीकरण में मनमोहन सिंह के विशेष योगदान के लिए… pic.twitter.com/pkOSUlJnh1
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा,’भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है. डॉ मनमोहन सिंह अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक अटूट सहयोगी और मित्र थे. मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’
#India has lost one of its most illustrious sons. #Dr_Manmohan_Singh was an unwavering ally and friend to the people of #Afghanistan. I profoundly mourn his passing and extend my deepest condolences to his family, the government, and the people of India.
May his soul find… pic.twitter.com/ZrY5bCFVIR
कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं. बता दें कि दोनों कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली पहुंचे हैं. बेलगावी में कांग्रेस नेता वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे. आज बेलगावी में कांग्रेस की रैली भी होने वाली थी, लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद इसे रद्द कर दिया गया.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह एक दुखद स्थिति है. डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे. आजादी के बाद के नायक थे. देश पर शासन करने की उनकी दूरदर्शिता और क्षमता को सभी ने देखा. 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस समेत 7 दिनों के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.’
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू