Maharashtra News LIVE
29 May 2025 09:18 AM (IST)
अकोला में दहीहांडा के PI प्रभुदास गडलिंगे निलंबित
शासकीय अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में दहीहांडा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक प्रभुदास गडलिंगे को तत्काल निलंबित करने का आदेश जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने जारी किया। 25 मई को सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच, प्रभुदास गडलिंगे बिना किसी आधिकारिक ड्यूटी के, पुलिस वर्दी में, शराब के नशे में दहीहांडा प्राथमिक आरोग्य केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर कलसकर से उन्होंने असभ्य व्यवहार किया और डॉक्टर पर ड्यूटी में गैरहाजिर रहने का आरोप लगाते हुए धमकीभरे शब्दों में अश्लील गालियां दीं। अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी।
29 May 2025 08:58 AM (IST)
मुंबई में छाए रहेंगे बादल – बीएमसी
मुंबई में बादल छाए रहने की संभावना है और शहर तथा उपनगरों में बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार दोपहर 1:52 बजे (4.79 मीटर) और कल सुबह 1:31 बजे (4.04 मीटर) उच्च ज्वार आने की संभावना है, जबकि शाम 7:57 बजे (1.60 मीटर) और कल सुबह 7:32 बजे (0.42 मीटर) निम्न ज्वार आने की संभावना है। कल सुबह 8 बजे से आज सुबह तक दर्ज की गई बारिश में शहर में 16 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 24 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 26 मिमी बारिश शामिल है।
29 May 2025 08:46 AM (IST)
मराठी को मिला अभिजात दर्जा
मराठी भाषा को अभिजात दर्जा मिलने के साथ ही इस भाषा के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश और संबंधित परिपत्रक हाल ही में जारी किया गया है। इस नए नियम के अनुसार, केंद्र सरकार के कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बैंकों और बीमा कंपनियों में मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है, और इसके स्पष्ट निर्देश देने वाला परिपत्रक भी हाल ही में जारी किया गया है। इसके कारण केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कार्यालयों के कर्मचारियों को अब इस नियम का पालन करना होगा। त्रिभाषा सूत्र के अनुसार, इन कार्यालयों में कार्यप्रणाली के दौरान मराठी भाषा का उपयोग हो रहा है या नहीं, इसका किसी भी समय आकलन किया जा सकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।
29 May 2025 08:22 AM (IST)
वैष्णवी आत्महत्या मामला: पुलिस हिरासत में ससुर और देवर
वैष्णवी हगवणे आत्महत्या मामले में ससुर राजेंद्र हगवणे और देवर सुशील हगवणे को तीन दिन की पुलिस हिरासत सुनाई गई है। वहीं, पति शशांक, ननद करीश्मा और सास लता को एक दिन की पुलिस हिरासत दी गई है। 16 मई को राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित गुट) के नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी ने आत्महत्या की। इसके पीछे दहेज के लिए प्रताड़ना और पारिवारिक हिंसा के आरोप हैं। इस मामले में वैष्णवी के ससुर और देवर दोनों फरार हो गए थे, जिन्हें 8 दिन बाद गिरफ्तार किया गया। अब इस प्रकरण में वैष्णवी के ससुर, देवर, पति, सास और ननद को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
29 May 2025 07:52 AM (IST)
महाराष्ट्र सरकार ने अहिल्यादेवी स्मारक उन्नयन योजना को दी मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 18वीं सदी की मालवा शासिका अहिल्यादेवी होल्कर के जन्मस्थान पर उनके स्मारक के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 681.32 करोड़ रुपये की विकास योजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी। राज्य योजना विभाग ने मंजूरी के बारे में एक सरकारी आदेश जारी किया जो पश्चिमी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले (पूर्व में अहमदनगर) के जामखेड तालुका के अंतर्गत चौंडी में जन्मीं पराक्रमी रानी की 300वीं जयंती (31 मई) से पहले आया है। विकास योजना के समन्वय और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी अहिल्यानगर के जिलाधिकारी को सौंपी गई है।
29 May 2025 07:18 AM (IST)
मुंबई में कार के बोनट से चिपके व्यक्ति को 6 किमी तक घसीटा
वाहन चालक से झगड़ा होने के बाद कार के बोनट से चिपके हुए एक व्यक्ति को कथित तौर पर मुंबई की सड़कों पर लगभग 6 किलोमीटर तक घसीटा। यह घटना तब हुई जब विले पार्ले इलाके में घरेलू हवाई अड्डे के पार्किंग स्थल में दोनों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, अर्टिगा कार का चालक एक यात्री को उतारकर दूसरे यात्री का इंतजार कर रहा था, तभी एक निजी टैक्सी चालक ने उसे वहां से चले जाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। जल्द ही और अधिक टैक्सी चालक अपने सहकर्मी के समर्थन में घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए अर्टिगा के चालक ने इंजन चालू कर तेजी से भागने की कोशिश की। तभी कैब चालक कार के सामने आ गया और अर्टिगा के बोनट से चिपक गया।
29 May 2025 06:44 AM (IST)
नांदेड़ में मां-बेटियां बहीं
मराठवाड़ा जिले की नांदेड़ तहसील में नाले में आई बाढ़ के कारण एक महिला अपनी दो बेटियों समेत बह गई। एक लड़की का शव पास में ही मिला जबकि मां और दूसरी बेटी के शव लगभग 7 किमी दूर देर शाम को बरामद किए गए।
29 May 2025 06:40 AM (IST)
बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 21 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र में मानसून ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान चल रहा है। तूफान में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। राज्य के कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात बन गए गए है। इसे लेकर प्रशासन ने जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
Maharashtra breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र में मानसून ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान चल रहा है। तूफान में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। राज्य के कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात बन गए गए है। इसे लेकर प्रशासन ने जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…