Maharashtra CM Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE: ‘एकनाथ नहीं बने डिप्टी CM तो कोई नहीं बनेगा…’, शपथ ग्रहण के निमंत्रण में शिंदे का नाम नहीं – Jansatta

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Oath Ceremony LIVE Updates in Hindi: भाजपा के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को गुरुवार शाम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जायेगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के भी उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेने की संभावना है। यह तीसरी बार है कि नागपुर के विधायक फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा जहां व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। ‘मुझे 6 महीने का ही CM बना दो’, जब अमित शाह के सामने गिड़गिड़ाए थे शिंदे, पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भाजपा नेता प्रसाद लाड ने पहले कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह एक भव्य आयोजन होगा जिसमें लगभग 42,000 लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया था कि 40,000 भाजपा समर्थकों के बैठने लिए विशेष व्यवस्था की गई है और विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 गणमान्य लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। Devendra Fadnavis के नाम पर मुहर के 5 बड़े कारण, पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का LIVE ब्लॉग।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यहां महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। सभी ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना है, मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा। उत्तराखंड की ओर से उन्हें बहुत शुभकामनाएं।”
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को खुलकर आशीर्वाद दिया है। यह आशीर्वाद प्रधानमंत्री के काम और गरीबों और पिछड़े लोगों के लिए योजनाओं के लिए लोगों का जनादेश है। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गरीबों और पिछड़े वर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे।”
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर आज बीजेपी के नेतृत्व में महायुति की सरकार आज शपथ ग्रहण करने वाली है इस अवसर पर मैं देवेंद्र फडणवीस को और उनकी पूरी टीम को, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को बधाई देता हूं।”
महाराष्ट्र सरकार पर शिंदे गुट की तरफ से बयान आया है। पार्टी नेता उदय सामंत ने कहा कि शिंदे नहीं तो शिवसेना से कोई नहीं। अगर एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो कोई भी शिवसेना विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा। शिवसेना नेताओं ने कहा कि हमने शिंदे से विनती की है कि वो डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करें, हमें उम्मीद है कि वो हमारी बात मानेंगे।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र पर विवाद हो गया है। इस इनविटेशन में एकनाथ शिंदे का नाम ही नहीं है सिर्फ देवेंद्र फडणवीस का नाम है।
शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा, “हम सभी विधायक कल एकत्रित हुए और उनसे(एकनाथ शिंदे) मिले और हम सभी ने उनसे अनुरोध किया कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहिए, उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना चाहिए… उन्होंने इस पर सकारात्मक रूप से सोचने पर सहमति व्यक्त की है… भले ही हमारी पार्टियां अलग हैं, हमारी सोच, सिद्धांत समान हैं, हमारे लिए भी नेता प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। हमारे सर्वोच्च नेता एकनाथ शिंदे हैं लेकिन उनसे ऊपर हम प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व स्वीकार करते हैं। आज मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे।”
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “मैं देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई देता हूं, आज मुझे बहुत गर्व है कि महायुति की सरकार फिर से बनी है। महाराष्ट्र में एक बार फिर NDA की सरकार आई है। महाराष्ट्र में दोगुनी गति से विकास होगा।”
महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ” महाराष्ट्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनी है वो सरकार विकास को आगे बढ़ाएगी। महाराष्ट्र में विकास आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। मैं उनको बधाई देता हूं।”
शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ANI से कहा, “मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देना चाहती हूं, मैं उम्मीद करती हूं कि उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से जितने वादे किए हैं उन्हें वे पूरा करेंगे। पूर्ण बहुमत वाली सरकार को अपना मुख्यमंत्री चेहरा तय करने में 10 दिन लग गए। हमने सार्वजनिक रूप से कलह देखी है, पूर्व मुख्यमंत्री अपने गांव चले गए और किसी से मिलने से इनकार कर दिया और लगातार संकेत दे रहे थे कि वे मुख्यमंत्री के रूप में बने रहना चाहते हैं। यह देखते हुए कि तीनों(देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार) के बीच बहुत सारे मतभेद हैं, मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि महाराष्ट्र के लोगों को परेशानी न हो।”

RJD सांसद मनोज झा ने देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “चुनाव के नतीजे 23 को आए थे, आज 5 तारीख है, इतनी लंबी अवधि बहुत सारी कहानियां कहती है। देवेंद्र फडणवीस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने आवास से सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, ” 23 नवंबर को नतीजे आ गए थे, उन्हें भारी बहुमत मिला। कुछ अंदरूनी लड़ाई थी और जिसे सुलझाने में और देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा करने में 11 दिन लग गए। अगर शुरुआत इस तरह हो रही है तो अंत भी इसी तरह होगा।”
उन्होंने कहा, “बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फणडवीस, उनकी अगुवाई में महायुति की सरकार बनने पर एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को सभी बधाई। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का बहुत गहरा संबंध है और महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के लोग काफी रहते हैं। जितनी खुशी महाराष्ट्र की जनता को ये सरकार बनने से हुआ है उससे अधिक खुशी यूपी में भी है क्योंकि भाजपा है तो विकास है..”
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एएनआई से कहा, “आज देवेन्द्र फडणवीस की सरकार के शपथ समारोह की तिथि आ चुकी है। अगले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे मिलकर महाराष्ट्र को एक प्रगतिशील, विकासशील सरकार देंगे। कुछ लोग अभी भी लोगों के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय सवाल उठा रहे हैं। वे लोगों का अपमान कर रहे हैं और ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं। वे संविधान के विरोधी हैं।”
शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “अब एकनाथ शिंदे का समय खत्म हो गया है, उनकी जरूरत थी वो पूरी हो गई। अब शिंदे इस राज्य (महाराष्ट्र) में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। ये लोग शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम होंगे। उनके पास बहुमत होने के बावजूद 15 दिन तक ये सरकार नहीं बना पाए। इसका मतलब पार्टी के अंदर कुछ गड़बड़ है। कल से ये गड़बड़ आपको दिखेगा। ये देश के हित के लिए काम नहीं करते ये स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं लेकिन फिर भी हम मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हैं और आने वाले समय में आप महाराष्ट्र के हित के लिए काम करें। “
बुधवार को फडणवीस ने सरकार गठन का औपचारिक दावा करने के लिए शिंदे और पवार के संग राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी और गठबंधन के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र उन्हें सौंपे थे। इस भेंट के बाद राज्यपाल ने फडणवीस को नयी सरकार का नेतृत्व संभालने का न्योता दिया था। बुधवार को उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस ने उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए भाजपा विधायकों को धन्यवाद दिया था।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News