Mahayuti 2026: भाग्य के बल पर लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां; शनि की राशि 'कुंभ' में लगेगा चंद्र, मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
समय-समय पर ग्रहों की स्थिति से युति व महायुति का निर्माण होता है. इस बार कुंभ राशि में चंद्र, मंगल, बुध और राहु ग्रह का जमावड़ा लगेगा, जिससे महायुति बनेगी. यहां पर आप महायुति के सही समय के बारे में जानेंगे. साथ ही राशियों पर इस महायुति के पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 13 मिनट पर चंद्र ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होगा, जहां बीते कई दिनों से मंगल ग्रह, बुध ग्रह और राहु ग्रह मौजूद हैं. ऐसे में जल्द ही महायुति बनेगी.
परिवार में उत्पन्न असंतोष की स्थिति सामान्य होगी. कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से समय पर काम पूरे होते चले जाएंगे. समाज हित के लिए बढ़-चढ़कर काम करना आपकी ख्याति को बढ़ाएगा.
आपका भाग्य साथ देगा, जिसके कारण आप अपने बिगड़े रिश्तों को संभालने में सफल होंगे. इसके अलावा कार्य योजनाओं में लगातार बदलाव करने से कारोबार में लाभ होगा. शॉर्ट ट्रैवल से भी इस दौरान आपको लाभ होने के योग हैं.
प्रभावशाली लोगों का सान्निध्य मिलने से करियर में उच्च सफलता प्राप्त होने के योग्य हैं. इसके अलावा घरवालों से खुलकर बातचीत करने से मनमुटाव दूर होंगे. डाइट में थोड़ा बदलाव करने से सेहत में भी सुधार होगा.
फ्रीलांस काम से अधिक मुनाफा होगा. साथ ही कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी. घर में यदि मरम्मत का काम चल रहा है तो वो समय से पहले पूरा हो जाएगा. इसके अलावा टीम में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News