Feedback
मकर (Capricorn):-
Cards:- The Hermit
कुछ समय से कार्य क्षेत्र में गंदी राजनीति शुरू हो सकती हैं . जिसके चलते कुछ सहयोगी ऐसे लोगों को परेशान कर सकते हैं. जो अभी तक कार्यों में सफलता प्राप्त करके आए हैं . इस समय आप खुद को उनका शिकार बनता हुआ महसूस कर सकते हैं. इस समय उन्हीं सहयोगियों के हस्तक्षेप के चलते कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते बुरी तरह बिगड़ सकते हैं. जिस कारण आप दोनों को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होना पड़ सकता हैं. ऐसी स्थिति में सच का साथ देना आपके लिए अच्छा रहेगा. हो सकता हैं,कि वो लोग आपके खिलाफ उच्च अधिकारियों को पहले से ही कुछ ऐसी बातें बता चुके हो. जिस कारण वह आपकी बात को पूरी तरह सच मानने को तैयार ना हों. ऐसी स्थिति में भी आप अपने सच के साथ अडिगता से खड़े रहे. आपका आत्मविश्वास और संयम इस समय आपके लिए ढाल बनकर काम करेगा. आपकी सच्चाई और बातों की निष्पक्षता आपके पक्ष में फैसला कर सकती है. इससे सामने वाले को बुरी सोच उनको सबक दे देगी.
स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाएं अपने खान-पान और विश्राम का विशेष ख्याल रखें. गर्भावस्था के आखिरी चरण में खुद को प्रसन्न और तनाव रहित बनाए रखना उनके लिए अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: किसी योजना में लगाया हुआ पैसा डूब सकता हैं. इस कारण आपको आर्थिक नुकसान हो जाएगा.
रिश्ते: यदि आप लोगों की बातों को बहुत ज्यादा अपने दिल पर लेते हैं. तो हो सकता हैं,कि आपकी सोच में नकारात्मकता आ जाए. और आप लोगों के साथ बुरा व्यवहार करने लगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू