Mangal Budh Yog: बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग, 2 अक्टूबर से 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू – Aaj Tak

Feedback
2 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध और सेनापति मंगल 90 डिग्री कोण पर स्थित होंगे. दोनों ग्रहों की यह स्थिति केंद्र दृष्टि योग का निर्माण करेगी. ज्योतिष में बुध को जहां वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है. वहीं, मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और जमीन से जुड़े मामलों का कारक माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध-मंगल का यह दुर्लभ संयोग पांच राशियों को लाभान्वित कर सकता है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जिससे प्रशंसा मिल सकती है. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बनेंगे. रियल एस्टेट का काम करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है. परिवार में भाई से आर्थिक मदद मिल सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सेना में काम करने वाले जातकों को प्रमोशन से जुड़ा समाचार मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बातों को कार्यक्षेत्र में महत्व दिया जाएगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का समाचार मिल सकता है. व्यापार करने वालों की आमदनी में वृद्धि के योग हैं. संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. कामकाज में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिल सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए व्यापार में धन लाभ के कई योग बनेंगे. बहन या मौसी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं. साझेदारी वाले व्यापार या काम में विस्तार हो सकता है. किसी दोस्त की तरफ से अचानक लाभ मिलने की स्थिति बन सकती है. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या स्थान परिवर्तन से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है. आमदनी में वृद्धि के योग हैं. व्यापार में किसी साथी के सहयोग से आर्थिक विस्तार हो सकता है. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. साहस, ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि होगी. आमदनी का कोई नया रास्ता भी बन सकता है. कामकाज से जुड़े मामलों में सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए व्यापार में धन लाभ के कई रास्ते बनेंगे. ठेकेदारी का काम करने वालों की आमदनी बढ़ सकती है. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा जातकों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. लोहे से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए आर्थिक तरक्की के योग बनेंगे. व्यापार और कामकाज में नए आर्थिक अवसर सामने आ सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News