Mangal Gochar: मंगल का कृतिका नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों को मिलेगी खुशखबरी – AajTak

Feedback
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 जून 2026 को मंगल ग्रह सूर्य के कृतिका नक्षत्र में कदम रखेंगे. मंगल और सूर्य दोनों ही ग्रह ऊर्जा और साहस के प्रतीक हैं.मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन 5 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के करियर और आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष: नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे.बिजनेस में भी मुनाफा होगा.
सिंह: आपके काम की सराहना होगी.ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और बॉस या सीनियर आपसे खुश रहेंगे.लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है.
वृश्चिक: आपके रुके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे.व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
मीन: नौकरी और बिजनेस में स्थिरता आएगी.आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा.सही समय पर सही फैसले लेने से आपको बड़ा फायदा होगा.
क्या उपाय करें?
मंगल की अच्छी ऊर्जा पाने और करियर की बाधाओं को दूर करने के लिए ये उपाय अपनाएं:
हनुमान जी की पूजा: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.इससे मन शांत रहेगा. साहस बढ़ेगा.
दान करें: गरीबों को लाल मसूर की दाल, गुड़ या तांबे की कोई वस्तु दान करना शुभ माना जाता है.
गुस्से पर काबू रखें: मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है, इसलिए इस दौरान बिना वजह गुस्से या लड़ाई-झगड़े से बचें.सोच-समझकर ही कोई भी बड़ा फैसला लें.
अच्छी दिनचर्या: अपनी सेहत का ध्यान रखें.समय पर खाना खाएं और योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News