Trillionaire Elon Musk Dream: 'मंगल पर बस्ती बसाना है…', खरबपति बने मस्क ने बताया अपना सपना – AajTak

दुनिया में अब तक कोई ऐसा न कर सका, जो एलन मस्क ने कर दिया है. पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क अब दुनिया के पहले खरबपति भी बन चुके हैं. उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने में सबसे बड़ा रोल उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स का रहा, जिसके मार्केट डेब्यू के साथ ही मस्क ने एक झटके में 13 लाख करोड़ रुपये छाप लिए और उनकी दौलत 1.11 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई. स्पेसएक्स बंपर डेब्यू के बाद उन्होंने अपना सपने के बारे में बताया, जो मंगल ग्रह पर बस्ती बसाना है. (Photo: Reuters)

स्पेसएक्स ने बना दिया खरबपति
Elon Musk की कंपनी SpaceX शेयर मार्केट में लिस्ट हो गई है और मस्क खरबपति बन गए हैं.  स्पेसएक्स के मार्केट में लिस्ट होने से पहले एलॉन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने से चंद कदम दूर थे और जैसे से SpaceX Share List हुए, उनकी संपत्ति में 139 अरब डॉलर (करीब 13.22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) का उछाल आ गया और ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 1.11 ट्रिलियन डॉलर हो गई. (Photo: Reuters)

दो दिन में मस्क बंपर कमाई 
खरबपति एलॉन मस्क ने बीते दो दिनों में इतनी कमाई की है, जो Top-10 Billionaires लिस्ट में उनके बाद दूसरे नंबर पर आने वाले लैरी पेज की कुल नेटवर्थ से भी ज्यादा है. जी हां, गुरुवार को उनकी संपत्ति में महज 24 घंटे में 274 अरब डॉलर का उछाल आया था, तो शुक्रवार को ये 139 अरब डॉलर और बढ़ गई. इस हिसाब से उन्होंने दो दिनों में 413 अरब डॉलर छाप लिए हैं. वहीं बिलेनियर्स लिस्ट देखें, तो Larry Page Networth 306 अरब डॉलर है. (Photo: Reuters)

कई देशों की GDP भी मस्क से पीछे 
एलॉन मस्क की दौलत में साल 2026 में अब तक हुए इजाफे पर गौर करें, तो ये चौंकाने वाला है. दरअसल, उनकी नेटवर्थ में 490 अरब डॉलर का उछाल आया है. 1.11 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के हिसाब से देखें, अब मस्क की दौलत ताइवान (करीब 976.7 अरब डॉलर), इजराइल (करीब 719 अरब डॉलर), आयरलैंड (करीब 779 अरब डॉलर) के साथ ही कई अन्य देशों की कुल जीडीपी से भी ज्यादा हो गई है. (Photo: AI Generated)

SpaceX का ऐसा रहा मार्केट डेब्यू
स्पेसएक्स की बंपर लिस्टिंग पर नजर डालें, तो इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 135 डॉलर तय किया गया था, लेकिन इसा मार्केट डेब्यू 15 डॉलर ज्यादा यानी 150 डॉलर पर हुआ. इसके बाद ये शुरुआती कारोबार में ही 176.52 डॉलर तक जा पहुंचा. हालांकि, बाजा बंद होने पर ये 25.95 डॉलर की उछाल के साथ 160.95 डॉलर पर बंद हुए. (Photo: Reuters)

मंगल पर बस्ती बनाना टारगेट
एलॉन मस्क ने कहा है कि स्पेसएक्स रॉकेट लॉन्च से कहीं आगे बढ़कर अपनी लॉन्गटर्म योजना को वित्त पोषित करने के लिए पब्लिक हुई है. कंपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है जिनमें बड़े पैमाने पर उपग्रह नेटवर्क स्थापित करना, अंतरिक्ष में डेटा सेंटर इंफ्रा तैयार करना और अंततः मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने में मदद करना शामिल है. (Photo: Reuters)

‘SpaceX आपको वहां ले जाएगी’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि, ‘हम उन सभी को ले जाना चाहते हैं, जो चंद्रमा पर जाना चाहते हैं, मंगल पर जाना चाहते हैं, या सौर मंडल में कहीं भी जाना चाहते हैं. हम आपको वहां ले जाना चाहते हैं, स्पेसएक्स आपको चंद्रमा औ मंगल पर ले जाना चाहता है या उससे भी आगे. मुझे इस समय पूरा विश्वास है कि स्पेसएक्स में हमारे पास जो अद्भुत टीम है, उसके साथ हम आपके लिए यह कर दिखाएंगे. (Photo: Reuters)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News