Medical News: मेडिकल साइंस का चमत्कार! नवजात के पेट में जन्म लेता दूसरा जीवन, रिपोर्ट देख डॉक्टर और परिवा… – Zee News

Fetus in Fetu: कुदरत भी क्या अजीब करिश्मे दिखाती है. कर्नाटक में एक महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई. उसने सही तरीके से दूसरे बच्चे को जन्म तो दिया लेकिन यह देखकर दंग रह गई कि उसके बच्चे के अंदर एक जीवन और पनप रहा है.
Trending Photos
Fetus found in newborn stomach: कर्नाटक के कुंडागोल इलाके में एक ऐसा दुर्लभ और अद्भुत मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों और परिवार दोनों को हैरान कर दिया है. यहां के KMC RI अस्पताल में 23 सितंबर को एक बच्चे ने जन्म लिया था. उस  नवजात की मेडिकल जांच के दौरान पेट में एक अधूरा भ्रूण पाया गया. इसे चिकित्सा विज्ञान में फीटस इन फीटू (Foetus in Foetu) कहा जाता है.

नवजात बच्चे के पेट में मिला भ्रूण

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. इश्वर हसाबी ने बताया कि डिलीवरी से पहले जब महिला का MRI स्कैन किया गया तो गर्भ में मौजूद बच्चे के पेट में एक आंतरिक भ्रूण और उसकी रीढ़ की हड्डी दिखाई दी. यह स्थिति इतनी दुर्लभ है कि पूरे अस्पताल के डॉक्टर दंग रह गए.

Add Zee News as a Preferred Source

सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, जब माता-पिता को पता चला कि उनके बच्चे के पेट में भ्रूण है तो वे आश्चर्य और चिंता में डूब गए. इसके बाद उन्हें आश्वस्त कराया गया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और आगे बच्चे की स्थिति को देखकर कदम उठाए जाएंगे.
पेट में खोपड़ी और रीढ़ भी दिखी
डॉक्टरों के अनुसार, नवजात के पेट में मौजूद भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है. फिलहाल पेट में उसकी रीढ़ और खोपड़ी जैसी प्रारंभिक हड्डियों की संरचना देखी जा सकती है. इसे पैरासिटिक ट्विन भी कहा जाता है.
मेडिकल एक्सपर्टों के मुताबिक, नवजात के परिवार में पहले किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं नहीं रही हैं. यही कारण है कि इसे दुर्लभ से भी दुर्लभ मामला माना जा रहा है. डॉ. हसाबी ने कहा कि अभी बच्चे के मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे और उपयुक्त वक्त आने पर मां-बाप की सहमति से सर्जरी का फैसला लिया जाएगा. 
महिला का दूसरा बच्चा 
KMC RI के डॉक्टरों ने बताया कि इस मामले को मेडिकल जर्नल में शामिल करवाया जाएगा. इससे दुनिया भर के शोधकर्ताओं को इस अनोखी स्थिति पर नई रिसर्च करने का अवसर मिलेगा. साथ ही भविष्य में ऐसे मामलों की समझ और बेहतर होगी.
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यह महिला का दूसरा बच्चा था. उसने बच्चे के जन्म से पहले सभी जांचें नियमित तौर पर करवाई थी.डिलीवरी पूरी तरह सामान्य थी और मां- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. मजे की बात ये है कि पिता स्वयं जुड़वां हैं, इसलिए परिवार में यह मामला और भी रोचक बन गया है.
पिता ने डॉक्टरों का जताया आभार
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पिता ने डॉक्टरों का आभार जताया. साथ ही कहा कि उन्हें डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है कि वे आगे भी बच्चे का इलाज अच्छा ही करेंगे. 
हैरानी वाली बात ये है कि इससे पहले फरवरी 2025 में ऐसा ही मामला बेलगावी के Dr Prabhakar Kore Hospital में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. वहां पर डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक अधूरा भ्रूण नवजात के पेट से निकाल दिया था. अब इस मामले में भी भविष्य में ऐसी ही सर्जरी होने की संभावना है. 
यह दुर्लभ जन्म न केवल चिकित्सा विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि जीवन कितनी रहस्यमयी और चमत्कारी चीज है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं.…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News