Mirzapur से 10 गुणा ज्यादा भौकाली है ये 6 सीरीज, ओटीटी पर मचा रहे तांडव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आपको ओटीटी पर सीरीज देखने का शौक है, तो आज हम आपके लिए 6 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. आपको इस सीरीज में सस्पेंस-क्राइम और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है.
लिस्ट में पहला नाम ‘मानवता मर्डर्स’ का आता है. यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है, इस सीरीज में आपको ढेर सारा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा रही है. आपको सस्पेंस वाली फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है.
दूसरे नंबर पर ‘रॉकेट बॉयज’ का नाम आता है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने शानदार रेटिंग स् नवाजा है. सोनी लिव पर इस सीरीज का लुफ्त उठा सकते हैं.
तीसरे स्थान पर ‘स्कैम 1992’ सीरीज का नाम शामिल है. यह सीरीज हर्षद मेहता के ऊपर आधारित है. आपको इस वेब सीरीज में सस्पेंस के साथ-साथ क्राइम भी देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज लंबे समय तक ओटीटी पर छाई रही थी.
चौथे नंबर पर ‘स्कैम 2003’ वेब सीरीज का नाम मौजूद है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधे रखती है. आपने एक बार सीरीज देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
पांचवें स्थान पर ‘द हंट: द राजीव गांधी असासिनेशन केस’ का नाम काबिज है. इस सीरीज आपको राजीव गांधी की हत्या को दिखाया गया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. सोनी लिव पर आप इसे देख सकते हैं.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का आता है. यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. अगर आपको राजनीति में दिलचस्पी है, तो आपको यह सीरीज एक बार जरूर देखनी चाहिए.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News