Mobile Reacharge Plans: रिचार्ज प्लान्स हो सकते हैं 15% महंगे, पेट्रोल-डीजल रेट का मोबाइल टैरिफ पर पड़ेगा असर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से मोबाइल टैरिफ बढ़ेगा। इस वजह से कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे करने पड़ सकते हैं। रिचार्ज महंगा होने से हर घर के बच्चे से लेकर बड़ों तक का खर्चा बढ़ जाएगा।
बता दें कि मोबाइल टॉवर को चलाने के लिए 40 प्रतिशत बिजली और डीजल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर पेट्रोल-डीजल महंगा होगा तो टेलीकॉम कंपनियों की लागत बढ़ेगी। मोबाइल टॉवरों को ऑपरेट करने की कॉस्ट भी बढ़ जाएगी।
बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल टॉवर चलाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये के डीजल की जरूरत पड़ती है। 5G टॉवर के लिए नॉर्मल से ज्यादा डीजल चाहिए। लेकिन अब डीजल महंगा होने से कंपनियों की लागत भी बढ़ जाएगी।
टेलीकॉम कंपनियां अपनी बढ़ने वाली लागत का बोझ वहन करने के लिए मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। इसके लिए वे अगले महीने जून में कोई फैसला ले सकती हैं। क्योंकि उन्हें केंद्रीय मंत्रालय से इसके लिए आवश्यक मंजूरी लेनी होगी।
बता दें कि मिडिल ईस्ट की जंग के कारण क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कत आ रही है। इसलिए टेलीकॉम कंपनियों के दूसरे वेंचर में भी लागत बढ़ रही है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही भारतीय बाजार के लिए टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News