Mohoba News: बेलासागर में स्नान कर रहा युवक घायल – Hindustan

Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। बेलासागर में स्नान करने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने फायर झोंकने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच कराने की बात कह रही है। अजनर थाना के कैथोरा गांव निवासी 21 वर्षीय नीरज राजपूत पुत्र वीर सिंह मंगलवार को छैमाही माता मंदिर के पास बेलासागर में स्नान कर रहा था तभी वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। भाई मोहित राजपूत का आरोप है कि तालाब में स्नान करते समय छींटा पड़ने से दबंगों के द्वारा फायर झोंका गया जिससे भाई घायल हो गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। दोनों पक्षों का पूर्व से विवाद चल रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News