Motihari News: रक्सौल नप बोर्ड बैठक में हंगामा, 18 पार्षदों ने कार्यवाहक सभापति को घेरा – Hindustan

Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक मंगलवार को तुमड़िया टोला स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार में हुई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के संचालन में हुई बैठक में हालिया विवाद और प्रशासनिक खींचतान की छाया भी दिखी। बैठक में 18 पार्षदों की गोलबंदी चर्चा का विषय रही। इस दौरान कार्यवाहक सभापति को योजनाओं में कथित भेदभाव, भ्रष्टाचार और कार्यशैली को लेकर पार्षदों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। बैठक में पूर्व निर्धारित पांच एजेंडों पर चर्चा के दौरान दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और छठ घाटों की तैयारी पर विशेष जोर दिया गया। बोर्ड ने विभिन्न नगर सहित वार्डों में जरूरत के अनुसार 1000 स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।इसमें मुख्य पथ पर तिरंगा रोलेक्स लाइट भी लगेगा। छठ घाटों की सफाई, मरम्मत, निर्माण, पूजा व्यवस्था और सजावट कराने पर भी सहमति बनी।

वार्ड-9 के पार्षद कुंदन सिंह ने जीर्ण छठ घाटों के पुनर्निर्माण की मांग रखी। वार्ड-6 के पार्षद घनश्याम प्रसाद ने छठ पूजा की तैयारियों के लिए राशि आवंटन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मेन रोड के डिवाइडर में टाइल्स लगाने का विरोध करते जांच की मांग के साथ हुए फूल पौधे लगाने की मांग रखी। वार्ड-10 के पार्षद रवि गुप्ता ने प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार कम से कम एक समर्सिबल लगाने की मांग की।

बैठक के दौरान वार्ड-19 के पार्षद सोनू कुमार गुप्ता की अगुवाई में पार्षदों ने अल्पमत में पहुंची कार्यवाहक सभापति की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पार्षदों ने योजनाओं में कथित भेदभाव और कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए। सोनू गुप्ता ने आरोप लगाया कि सभी 25 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य होना चाहिए, लेकिन कुछ वार्डों और पार्षदों को प्राथमिकता दिए जाने की शिकायतें हैं,जिस कारण गुटबाजी की स्थिति बन गई।

उन्होंने समर्सिबल, मुख्य सड़क के डिवाइडर के सौंदर्यीकरण और उसमें टाइल्स लगाने सहित कुछ कार्यों की जांच की मांग की। समर्सिबल के खर्च को लेकर उन्होंने अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन कार्यों को आम लोग एक डेढ़ लाख की कम लागत में करा लेते हैं, उनमें नगर परिषद से काफी अधिक राशि खर्च की गई। उन्होंने वार्डों में लाइट उपलब्ध कराने में भी लापरवाही का आरोप लगाया।

शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 20 नगर प्रहरी तैनात करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। ये नगर प्रहरी अतिक्रमण नियंत्रण और सफाई व्यवस्था की निगरानी में सहयोग करेंगे।

नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर सभी वार्डों में कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा। वहीं पुराने ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण और नए लाइसेंस बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके तहत शहर के प्रतिष्ठानों, मॉल और होटल संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

बैठक में पार्षद सोनू कुमार गुप्ता,कुंदन सिंह, जितेंद्र दत्ता,रणजीत श्रीवास्तव,रम्भा देवी,मुकेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, डिंपल चौरसिया, ओम साह, घनश्याम प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, मो. अब्बास, रवि कुमार गुप्ता, कांती देवी ,आशा देवी समेत नगर परिषद के कर्मी बैजू जायसवाल, पंकज कुमार सिंह, अजीत कुमार, जेई रोहित कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

रक्सौल, एक संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल के पिछले हिस्से में लंबे समय से चल रहे नशे के सेवन, संदिग्ध जमावड़े और कथित अवैध गतिविधियों से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में बनी परेशानी व खौफ पर पुलिस की कार्रवाई से फिलहाल राहत मिली है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के पीछे से 14 किशोरों व युवकों को पकड़ा। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 128 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद अस्पताल के पिछले हिस्से में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा कम हुआ है और फिलहाल वहां सन्नाटा दिख रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News