Godda News: खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी में बालिकाओं ने दिखाया दमखम – Hindustan

Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अन्तर्गत कन्हवारा के बूढ़वातरी मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग 2026 का आयोजन किया गया। अंडर-15 एवं 18 बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सुरजीत झा एवं विशिष्ट अतिथि जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष अमित राय ने दीप प्रज्वलन के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर पी एंड डी डांस एकेडमी द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति हुई। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि सुरजीत झा, विशिष्ट अतिथि डॉन बॉस्को स्कूल के निदेशक अमित राय तथा अन्य आमंत्रित अतिथि के तौर पर शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश एवं अमरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी सह अपने समय के प्रसिद्ध एथलीट अमरेंद्र कुमार अमर तथा मंच संचालन कुमार विकास चंद्र ने किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में सीएमएसओई गर्ल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गोड्डा टाइगर्स उपविजेता रही जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोड़ैयाहाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-18 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पथरगामा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फूलो – झानो रग्बी फुटबॉल क्लब दूसरे और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोड्डा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अभ्यास के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गोड्डा जिला रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर झा ने आयोजन की सफलता के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालयों, अभिभावकों और आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में रग्बी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बालिका खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है। धन्यवाद ज्ञापन जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक करण कुमार कश्यप ने की। अंत में एसडीएम श्री उरांव के हाथों प्रतियोगिता के चिरस्मृति के लिए मैदान किनारे एक पीपल का पौधा लगाया गया जिसका नामकरण एसडीएम श्री उरांव के सद्यः प्रकाशित पुस्तक के नाम पर अरण्या रखा गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News