कोमल अंगुलियों और ब्रश से बच्चों ने बनाया सपनों का भारत – Hindustan

मिर्जापुर, संवाददाता। मेरे सपनों के भारत चित्रकला प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने हाथों की कोमल अंगुलियों से पेंसिल से चित्र बनाकर अपने सपनों के भारत का निर्माण कर उसमें रंग भरे। आकर्षक चित्रकारी कर बच्चों ने हुनरमंदी का बखूबी परिचय दिया। अपनी चित्रकारी कौशल का प्रदर्शन कर यह जता दिया कि मौका मिले तो पब्लिक स्कूलों को भी पछ़ाड़ सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बीच मंगलवार को विद्यालय स्तर पर चित्रकाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का मंगलवार को अंतिम दिन था। विद्यालय स्तर पर चयनित बच्चों को ब्लाक एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। मेरे सपनों के भारत प्रतियोगिता में किसी ने सपनों का स्कूल, पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के लिए हरियाली, जल संरक्षण, आधुनिक कॉलोनी, अपार्टमेंट से लेकर मिसाइल, हवाई जहाज का आरेखीय चित्रकारी कर उनमें अपनी हुनर के लाल, पीले, हरे आदि विविध रंगों से सजाया। जिसे देखते ही बन रहा था। यही नहीं सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत बीएसए कार्यालय पर भी आकर्षक साइन बोर्ड लगाया गया है।
बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के चयनित बच्चों को विकास खंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ब्लाक स्तर पर 26 सितंबर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News